ममता बनर्जी ने लगाए अमित शाह पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप
ममता बनर्जी ने लगाए अमित शाह पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप
Share:

कोलकाता : प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। ममता ने गुरुवार को कहा कि शाह हिंसा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को फेसबुक पर प्रोपेगैंडा चलाने के लिए भी उकसा रहे हैं। 

राहुल गांधी के नेतृत्व में हार को भी जीत में बदल सकती है कांग्रेस - हरीश रावत

बीजेपी ने किया ट्वीट 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल भी भाजपा और माकपा की साजिश है। दोनों पार्टियां हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही हैं। इस बीच, शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता सरस्वती दास को गोली मारने का मामला सामने आया। बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, ‘बशीरहाट में तृणमूल समर्थकों ने सरस्वती दास की गोली मारकर हत्या कर दी। बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं। ममता बनर्जी खुद राज्य की गृह मंत्री हैं।

चक्रवात वायु ने गुजरात में मचाई तबाही, अंधेरे में डूबे 560 गाँव

हड़ताल को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश 

इसी के साथ ममता गुरुवार को डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने हड़ताल के चलते तीन दिन बाधित हुईं मेडिकल सेवाओं का निरीक्षण किया। ममता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में परेशानियां बढ़ाने के लिए बाहरी लोग दाखिल हुए हैं। भाजपा हड़ताल को सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। मरीजों के अलावा अस्पताल परिसर में किसी को न रुकने दिया जाए। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने आरोप लगाया है कि एक समुदाय के लोगों ने डॉक्टरों पर हमला किया। यह सभी तृणमूल से जुड़े हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर ममता ने दिया बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

World Blood Donor Day : किसी का बेटा बचा लोगे या किसी की माँ की जान, इसलिए जरूर करें रक्त दान

जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा, शिवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -