नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वे इंडिगो की जिस फ्लाईट से पटना से कोलकाता जा रही थीं उसमें ईंधन समाप्त होने को था। ऐसे में यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जान को इससे खतरा भी हो सकता था।
इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी की जान को खतरे में डाला गया। यह उन्हें जान से मारने की एक साजिश थी। इस मामले में विपक्षी नेताओं ने बैठक की तो दूसरी ओर वायुसेना के एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। हालांकि इस मामले में उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हो या फिर कोई भी सदस्य हो या कोई आम आदमी तक हो उनकी सुरक्षा जवाबदारी हमारी है।
ऐसे में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है। विमान में लैंडिंग समय विमान में करीब 40 मिनट का ईंधन होना चाहिए। उसमें विमानतल तक जानेका ईंधन होता है। यह एक तरह से रक्षात्मक उपाय है। उन्होंने कहा कि जब ममता का विमान कोलकाता पहुंचा तो उस समय दो विमान भी लो आॅन फ्यूल थे। ऐसे में इंडिगो की फ्लाईट को 30 मिनट तक किसी तरह की रिस्क नहीं थी। हालांकि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और अब मामले की जांच की जा रही है।
ममता बनर्जी बोलीं विश्व शांति के लिए सब मिलकर काम करें
आम आदमी पार्टी के प्रचार में पंजाब जाएंगी ममता बनर्जी