ममता ने कविता लिखकर किया भाजपा पर हमला, लिखा 'मैं नहीं मानती'
ममता ने कविता लिखकर किया भाजपा पर हमला, लिखा 'मैं नहीं मानती'
Share:

कोलकाता: 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने सूबे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सीटें हासिल की हैं। वहीं टीएमसी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पायी है और पार्टी को मात्र 22 सीटों पर जीत हासिल हुई। चुनाव परिणाम को देखते हुए ममता ने कविता के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है। 

सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कविता को पोस्ट किया है। ममता ने बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कविता को साझा किया है। 'मैं नहीं मानती' शीर्षक से लिखी कविता में ममता ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से सांप्रदायिकता फैलाने और धर्म के उग्र स्वरूप को बेचकर सियासत करने को लेकर निशाना साधा है। कविता के आखिर में ममता ने वसैधव कुटुम्बकम का हवाला देते हुए सहिष्णु रहने का अनुरोध भी किया है। ममता ने खुद को सहिष्णु सेविका करार देते हुए मानवता के धर्म को मानने वाली कहा है। 

व्यक्तिगत जीवन में ममता बनर्जी एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवियित्री, पेंटर और संगीतज्ञ भी हैं। चुनाव परिणाम से पहले ममता ने फेसबुक पर अपना एक विडियो साझा किया, जिसमें वह सिंथेसाइजर बजाती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने सिंथेसाइजर पर बजाई जा रही धुन को मां-माटी-मानुष को समर्पित किया था। ‘राजनीति’ शीर्षक से उनकी एक कविता बेहद चर्चित रही है। कई दफा उन्‍हें पेंटिंग करते हुए देखा गया है। 

मोदी सरकार के नए कैबिनेट में शिवसेना को भी मिल सकता है स्थान - सूत्र

कंप्यूटर बाबा ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई, बोले- अब शुरू होना चाहिए राम मंदिर का निर्माण

गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल ने विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का किया अभिवादन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -