क्या नेहरू को स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती ममता बनर्जी ? आगबबूला हुई कांग्रेस
क्या नेहरू को स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती ममता बनर्जी ? आगबबूला हुई कांग्रेस
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के ट्विटर हैंडल में लगी DP पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, इस तस्वीर में मामता ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई क्रांतिकारियों की तस्वीरों को शामिल किया है, मगर उसमें प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर नहीं हैं। इसे लेकर ही कांग्रेस ममता बनर्जी पर बरस पड़ी है।

अब तक भाजपा पर ही कांग्रेस द्वारा जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी किए जाने के आरोप लगते थे, मगर अब ममता बनर्जी भी उसी क्लब में शामिल होती नज़र आ रही हैं। ममता बनर्जी को जवाब देते हुए बंगाल कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया गया है और TMC पर सवाल भी दागा है। एक ट्विटर यूजर अभिषेक बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने ममता पर निशाना साधा है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में बेटी की तरफ से तैयार एक स्केच को साझा किया था।

इसके साथ ही अभिषेक ने कैप्शन में लिखा था कि, 'मेरी बेटी ने इतिहास की कुछ बेसिक चीजों को याद दिलाते हुए पहले स्वतंत्रता दिवस की तस्वीर शेयर की है।' इस तस्वीर में बच्ची ने पहले स्वतंत्रता दिवस का स्केच तैयार किया है, जिसमें नेहरू भी दिखाई देते हैं। इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने TMC और ममता बनर्जी को टैग भी किया है। कांग्रेस ने लिखा कि, 'एक बच्ची की तरफ से ममता बनर्जी और TMC को इतिहास का सबक। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों ने जानबूझकर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर ही हटा दी।'

दिल्ली: केजरीवाल के करीबी के घर से पकड़े गए ISI के 4 आतंकी ? 15 अगस्त पर हमले का था प्लान

नितीश का कैबिनेट विस्तार, लालू यादव के दोनों बेटे बने मंत्री..., विभाग भी बांटे गए

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -