ममता ने बंगाल भी जीता और नंदीग्राम भी, शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया
ममता ने बंगाल भी जीता और नंदीग्राम भी, शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया
Share:

कोलकाता: आज 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिसमे पश्चिम बंगाल को सबसे मुख्य राज्य माना जा रहा है। अब तक के रुझानों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 214 सीटों पर बढ़त ले ली है, यानी कि TMC बहुमत का जादुई आंकड़ा भी पार करती नज़र आ रही है। वहीं भाजपा लगभग 77 सीटों पर बढ़त के साथ विपक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। 

इसी बीच , एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है, नंदीग्राम विधानसभा सीट से बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जीत दर्ज कर ली है, उन्होंने इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्यशी शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दी है। इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने परिणामों के बाद ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक सूत्र का उल्लेख किया है। इसमें एक ओर भाजपा के साथ, सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग, मीडिया, पैसे और दलबदलुओं का उल्लेख किया है। दूसरी तरफ ब्रायन ने कहा कि इन सब पर ममता, TMC कार्यकर्ताओं और बंगाल की आवाम भारी पड़ी है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2021 को समाप्त हो रहा है।  ऐसे में 30 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया संपन्न होनी है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। विगत 10 वर्षों से ममता बनर्जी यहां सीएम हैं।  

बंगाल में दीदी की हैट्रिक, तेजस्वी ने राज्य की ममतामयी जनता को कहा- 'बधाई हो'

राजस्थान की राजसमंद विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत, 2 सीटों पर कांग्रेस का नेतृत्व

विधानसभा चुनाव: ममता- विजयन और स्टालिन को CM केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -