इंदौर में अनलॉक हुईं अधिकतम गतिविधियां, जानिए क्या है नया आदेश
इंदौर में अनलॉक हुईं अधिकतम गतिविधियां, जानिए क्या है नया आदेश
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर कम हो चुका है इसी के चलते अब कई जिलों को अनलॉक किया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। ऐसे में राज्य का शहर इंदौर आज से अनलॉक हो रहा है। आप सभी को बता दें कि इंदौर शहर में कई दिनों से बंद बाजार आज से प्रतिबंधों से खुलने जा रहे हैं। करीब 64 दिन बाद आज से इंदौर शहर खुलेगा।

आज यानी 12 से इंदौर शहर में अधिकतम गतिविधियां अनलॉक हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाजार, मंदिर, होटल, सहित मॉल भी खोले जाएंगे। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक हुई है और इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है। नयी गाइडलाइन जारी की गई है और इसी के अनुसार शहर को खोला जाएगा।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद बीते शुक्रवार रात कलेक्टर मनीष सिंह ने कुछ गतिविधियों को छोड़ बाकी बाजार सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक शाम 6 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कोरोना नियंत्रण हेतु धारा 144 के तहत जिले में प्रभावशील विभिन्न प्रतिबंधों में शिथिलता प्रदान करने हेतु आदेश जारी हो चुके हैं।

अब शहर में हर रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा, और इस दिन केवल स्वास्थ्य संबंधी अत्यावश्यक सेवाएं संचालित होंगी। इसके अलावा रविवार को सभी कार्यालय, मंडी, दुकानों आदि बंद रहेंगी। दूसरी तरफ मंत्री तुलसी सिलावट व सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, ''सात दिन पॉजिटिव दर पर नजर रहेगी, यदि बढ़ोतरी हुई तो आपदा समूह समीक्षा कर निर्णय लेगा।''

बड़ी बहन ने अखिलेश तो छोटी बहन ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या है बात

मणिपुर में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, असम राइफल्स ने दी जानकारी

कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों ने गंवाई जान, IMA ने जारी किए आँकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -