कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब खड़गे की एंट्री, गांधी परिवार को मिला एक और 'वफादार' उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब खड़गे की एंट्री, गांधी परिवार को मिला एक और 'वफादार' उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तारीख है। अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर आज अपना परचा भरेंगे। इसके अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन भर सकती हैं। बता दें कि, नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 

इस बीच कांग्रेस के बागी समूह G-23 ग्रुप के अलग से उम्मीदवार उतारने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। मनीष तिवारी पहले भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया से मुलाकात के बाद अपने आप को इस रेस से बाहर कर लिया है। उधर, खड़गे ने सोनिया से मुलाकात की है। मल्लिकार्जुन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला सोनिया गांधी लेंगी। खड़गे 8 बार के MLA, दो बार लोकसभा सांसद एक बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वे केवल एक बार, 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं। खड़गे दलित नेता हैं। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 

 

बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से कर्नाटक में प्रवेश करेगी। इसी बीच चर्चा है कि कर्नाटक से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार रात को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। ऐसे में अब गांधी परिवार के पास दिग्विजय सिंह और खड़गे के रूप में अध्यक्ष पद के लिए दो वफादार नेता मिल गए हैं, हलांकि, शशि थरूर भी इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन थरूर को लेकर सियासी पंडितों का कहना है कि, शशि थरूर, गांधी परिवार के रिमोट से चलने वाले अध्यक्ष नहीं बनेंगे, इसलिए संभव है कि, कांग्रेस चीफ की कुर्सी दिग्विजय या खड़गे में से किसी के पास जा सकती है।     

'पूर्व की सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिलाती थीं..', PFI बैन पर साध्वी प्राची के बोल

ड्राइवर साफ़ कर रहा था अपनी गाडी, फिर घटी ऐसी घटना

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों का होगा सम्मान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -