माली और कहार बने भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
माली और कहार बने भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
Share:

महिदपुर से आशुतोष छजलानी  की  रिपोर्ट

महिदपुर/ब्यूरो। नगर पालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव आज 10 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी कैलाश चंद ठाकुर द्वारा संपन्न कराए। नगर पालिका में भाजपा के 9, कांग्रेस के 8 एवं एक निर्दलीय पार्षद विजय हुए थे। आज सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती नानी बाई प्रकाश चंद्र माली 12 मत प्राप्त कर कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती अरुणा अनिल आंचलिया को पराजित किया।

 श्रीमती आंचलिया को केवल 6 मत ही प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के राजाराम कहार 11 मत प्राप्त कर कांग्रेस के उम्मीदवार श्री बाबा नागौरी को 5 मतों से हराया। निर्वाचन शुरू होने से पहले ही भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में निर्वाचन परिणाम जानने के लिए मौजूद थे

जैसे ही भाजपा के पक्ष में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद प्राप्त हो गए तो कार्यकर्ताओं ने विधायक को उठाकर भारी नारेबाजी की इस विजय के शिल्पी क्षेत्रीय विधायक थे जिन्होंने 35 वर्षों बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवार को विजय श्री दिलवाई। विजय प्रत्याशियों ने सभा में आभार व्यक्त किया।

OMG! शख्स ने आंख के अंदर बनवाया 'तिरंगा', तस्वीर शेयर कर दी ये चेतावनी

पुलिस जवानों ने किया आमजन को जागरूक, हर घर फहराया जायेगा तिरंगा

15 अगस्त को इस राज्य से रिहा होंगे कई कैदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -