बुधवार रात तबीयत खराब होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती हुई साध्वी प्रज्ञा
बुधवार रात तबीयत खराब होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती हुई साध्वी प्रज्ञा
Share:

भोपाल : मालेगांव धमाकों की आरोपी और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बुधवार रात तबीयत खराब होने के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 जून को मुंबई की एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा को हर हफ्ते कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इसके तहत प्रज्ञा को 7 जून तक कोर्ट के समक्ष पेश होना था। 

ममता की उपस्थिति में मुस्लिमों से बोले मौलाना, कोई पार्टी भला नहीं करेगी, अल्लाह पर भरोसा रखो

आंतों में है तकलीफ 

जानकारी के अनुसार, आंतों में संक्रमण, कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के चलते उन्हें एडमिट कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्रज्ञा की आंतों में सूजन और ब्लड प्रेशर काफी बड़ा हुआ था, संभवत: एक या दो दिन उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। 3 जून को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने मालेगांव बम धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हफ्ते में एक बार अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए थे। 

वर्ल्ड बैंक का दावा, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

ऐसा था पूरा मामला  

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा ने बीमारी और संसद में औपचारिकताएं पूरी करने का हवाला देकर पेशी से छूट दिए जाने की गुजारिश की थी, लेकिन विशेष अदालत के जज ने इससे इनकार कर दिया। बता दें 29 सितंबर 2008 में मालेगांव धमाके में 7 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। सरकार ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी थी। 24 अक्टूबर, 2008 को इस मामले में स्वामी असीमानंद, कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

लोकसभा स्पीकर भाजपा का ही होगा, लेकिन डिप्टी स्पीकर के पद पर हमारा हक़ - संजय राउत

चीन में ढहाई गई कई मस्जिदें, दमन और सख्ती के बीच फीकी गुजरी ईद

यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -