दुष्कर्मी की धमकी पर महिला ने खुदकुशी की
दुष्कर्मी की धमकी पर महिला ने खुदकुशी की
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक शख्स ने गवाही देने के खिलाफ धमकी दी थी और उसे परेशान कर रहा था। घटना जिले के कालियागंज इलाके की है। महिला ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दिसंबर 2013 में दुष्कर्म हुआ था। उसने इस मामले में आरोपी धीमान सरकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सरकार फिलहाल जमानत पर बाहर है। वह पीड़िता को धमकी देता था और उस पर मामला वापस लेने का दबाव डाल रहा था। शनिवार को अदालत में गवाही देने बाद वह घर लौट रही थी, तभी सरकार ने उसे छेड़ा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।" उन्होंने बताया, "शाम को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।" घटना के बाद से आरोपी सरकार फरार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -