मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसान नायर का हुआ निधन
मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसान नायर का हुआ निधन
Share:

प्रसिद्ध मलयालम कवि और गीतकार एस रामेसन नायर का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनका अंत कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के इलाज के दौरान हुआ। 73 वर्षीय नायर के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में 1948 में जन्मे नायर ने अपने स्कूल के दिनों में ही कविताएं लिखना शुरू कर दिया था।

उन्होंने 1983 में मलयालम फिल्म 'पथमुदयम' के लिए गीत लिखकर गीत की दुनिया में प्रवेश किया और एक कला और साहित्यिक संगठन तपस्या कला साहित्य वेदी का नेतृत्व किया। उन्होंने लगभग 3500 गाने लिखे, जिनमें एल्बम गाने और फिल्मी गाने शामिल हैं।

उनकी कविताओं के संग्रह 'गुरुपूर्णमी' के लिए उन्हें 2018 में केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने योगदान के लिए 2010 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार भी जीता था। नायर ने 1970 के दशक में केरल भाषा संस्थान में उप-संपादक के रूप में और ऑल इंडिया रेडियो में एक निर्माता के रूप में भी काम किया था। उनका अंतिम संस्कार यहां शनिवार को किया जाएगा।

निक जोनस को छोड़ इनके लिए प्रियंका चोपड़ा ने बनवाया नया टैटू, जानिए कौन है वो?

आखिर बंगाल हिंसा के पीड़ितों को 'क्यों' नहीं सुनना चाहती SC की जज इंदिरा बनर्जी ?

साउथम्पटन में बारिश से परेशान हुई अनुष्का, चाय-नास्ते की फोटो की शेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -