malang box office : 2020 की टॉप 5 फ़िल्मों में शामिल हुई मलंग, यह रहा कलेक्शन
malang box office : 2020 की टॉप 5 फ़िल्मों में शामिल हुई मलंग, यह रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ता पूरा कर लिया है। इसके अलावा पहले हफ़्ते में मलंग की रफ़्तार सधी हुई रही है । कलेक्शंस में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं देखी गयी, जिसके चलते फ़िल्म ने सात दिनों में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है।इसके अलावा  7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो चुकी है। यदि 2020 में अब तक रिलीज़ हुई फ़िल्मों के पहले हफ़्ते के कलेक्शंस देखें तो टॉप 5 में मलंग तीसरे स्थान पर है। वहीं पहले स्थान पर तानाजी है, जो अभी भी सिनेमाघरों में कलेक्शन कर रही है। दूसरे स्थान पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी है। चौथे पर छपाक और पांचवें स्थान पर जवानी जानेमन है।

पहले हफ़्ते में मलंग का सफ़र बहुत शानदार नहीं रहा है, लेकिन स्थिर रहा है। यदि  पहले हफ़्ते में फ़िल्म के दिनवार कलेक्शंस देखें तो मलंग ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, हालाँकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़ और बुधवार को 3.25 करोड़ जमा किये थे। 

इसके मलंग की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर रही, जिसने पहले हफ़्ते में सिर्फ़ 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। मलंग ने दोगुना कलेक्शन किया है। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। पहले हफ़्ते में सैफ़ से टकराने के बाद मलंग दूसरे हफ़्ते में सैफ़ की बेटी से टक्कर लेगी। लव आज कल आज से सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। अदाकारा सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाये हैं।  मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं।वही  फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

street dancer 3d box office : काफ़ी कमज़ोर हो गयी है स्ट्रीट डांसर, जानिये क्या रही कमाई

विक्की कौशल की 'भूत' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज़, रोमांस जगाने के साथ ही दर्द भी दे जाता है गाना

#boycottHATE के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने जारी किया 'शिकारा' का नया पोस्टर, वैलेंटाइन पर दिया प्यार का सन्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -