Malang Box Office : मलंग की कमाई बरकरार, 6 दिनों का यह रहा कलेक्शन
Malang Box Office : मलंग की कमाई बरकरार, 6 दिनों का यह रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा के जानी मानी अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग बॉक्स ऑफ़िस पर डटी हुई है। इसके अलावा ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हुई है, लेकिन फ़िल्म धीरे-धीरे कलेक्शंस बढ़ा रही है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक , रिलीज़ के छठे दिन बुधवार को फ़िल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया गया  है। इसके साथ मंलग का 6 दिनों का कलेक्शन अब 36.45 करोड़ हो चुका है।वही  उम्मीद है कि आज गुरुवार को फ़िल्म 40 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है । 7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ऐसे में दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, हालाँकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था।

इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलंग सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर ट्रेंड कर रही है, जिसने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। अब दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की टक्कर लव आज कल से होगी, जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाये हैं। इस फ़िल्म को लेकर ट्रेड और दर्शकों में समान रूप से उत्सुकता है। ऐसे में मलंग को यह कड़ी चुनौती दे सकती है। इसके साथ ही मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 

आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। वही मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।मलंग  बीते कुछ सालों में अगर आदित्य रॉय कपूर के करियर को देखें तो मलंग ने अच्छी शुरुआत की है। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है, जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद आयीं दावते-इश्क़, फ़ितूर और ओके जानू फ्लॉप रही थीं। इस दौरान वो यह जवानी है दीवानी जैसी सफल फ़िल्म की स्टार कास्ट का भी हिस्सा रहे, लेकिन उसमें लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था। पिछले साल आयी मल्टीस्टारर कलंक की मुख्य स्टार कास्ट में आदित्य मौजूद थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 

Angrezi Medium Trailer: इरफ़ान और करीना की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़, हँसते-हँसते लोट-पोट हो जाएंगे आप

love aaj kal box office prediction : कार्तिक-सारा की जोड़ी को वैलेंटाइन डे पर मिलेगा कितना प्यार

Jawaani Jaaneman Box Office : 'जवानी जानेमन' की कमाई की रफ़्तार धीमी, कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -