Malang Box Office : जानिये मलंग की 21 दिनों की कमाई
Malang Box Office : जानिये मलंग की 21 दिनों की कमाई
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये हैं। इसके साथ ही फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन औसत रहा है। वहीं इस दौरान कई नई फ़िल्मों की चुनौती भी मलंग के सामने रही, जिसके चलते मलंग तीन हफ़्तों बाद भी 60 करोड़ के पड़ाव से कुछ दूर रह गयी।  गुरुवार (27 फरवरी) को मलंग ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये। वहीं फ़िल्म ने गुरुवार को 42 लाख रुपये जमा किये हैं। इसके साथ फ़िल्म का 21 दिनों का नेट कलेक्शन अब 58.04 करोड़ रुपये हो गया है।इसके अलावा  2020 में रिलीज़ हुई टॉप 5 फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो मलंग तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है। वहीं तीसरे हफ़्ते में मलंग की चाल देखें तो शुक्रवार को 75 लाख, शनिवार को 95 लाख, रविवार को 1.20 करोड़, सोमवार और मंगलवार को 38 लाख जमा किये थे, जबकि बुधवार को 40 लाख रुपये बटोरे थे। वहीं सिर्फ़ तीसरे हफ़्ते में मलंग ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया।मलंग के सामने चौथे हफ़्ते में चुनौती काफ़ी बढ़ गयी है। इसके साथ ही शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और भूत के बाद आज (28 फरवरी) से तापसी पन्नू की फ़िल्म थप्पड़ रिलीज़ हो गयी है। 

दूसरे हफ़्ते में मलंग को मिले 13 करोड़
दूसरे हफ़्ते में मलंग ने 13.91 करोड़ जमा किये थे।वहीं दूसरे शुक्रवार (14 फरवरी) को फ़िल्म ने 2.25 करोड़ जमा किये थे।इसके साथ ही शनिवार को फ़िल्म ने 2.52 करोड़ बटोरे और रविवार को 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये थे। सोमवार को फ़िल्म को1.53 करोड़ मिले। वहीं मंगलवार को 1.49 करोड़ जमा किये। बुधवार और गुरुवार को फ़िल्म ने लगभग 1.96 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पहले हफ़्ते में मलंग ने कमाये 39 करोड़
पहले हफ़्ते में मंलग की कमाई की रफ़्तार देखें तो 7 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इसके साथ ही इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो गयी थी।मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं।वहीं मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं। वहीं मलंग को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Thappad Box Office: ताकतवर फिल्म की हल्की शुरुआत, पहले दिन ये रहा कलेक्शन

कम बजट में 'द्रौपदी' का सन्देश पहुंच रहा दर्शको तक

इरफान की 'अंग्रेजी मीडियम' का नया सॉन्ग रिलीज़, जबरदस्त डांस करती नज़र आईं राधिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -