Malang Box Office : 50 करोड़ के पास पहुंची आदित्य-दिशा की मलंग, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Malang Box Office : 50 करोड़ के पास पहुंची आदित्य-दिशा की मलंग, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने बॉक्स ऑफ़िस पर 10 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया है।इसके साथ ही दूसरे वीकेंड में मलंग के कलेक्शंस कुछ कम हुए हैं, मगर स्थिर बने रहे। अब जल्द ही फ़िल्म 50 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। इसके साथी शुक्रवार (14 फरवरी) को मलंग ने दूसरे हफ़्ते में एंट्री ली और दूसरे शुक्रवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को फ़िल्म न2 2.52 करोड़ जमा किये, हालाँकि रविवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये।इसके साथ ही मलंग का 10 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन अब 47.67 करोड़ हो चुका है। इस हफ़्ते में फ़िल्म 50 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। जब आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और विक्की कौशल की भूत पार्ट वन हांटेड शिप रिलीज़ होंगी। 

इसके साथ ही दूसरे हफ़्ते में मलंग को कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल से चुनौती मिल रही है। यह चुनौती तीसरे हफ़्ते में और बढ़ जायेगी| पहले हफ़्ते में मंलग की कमाई की रफ़्तार देखें तो 7 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी।इसके साथ दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो गयी थी। मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। इसके साथ ही फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। इसके साथ ही मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

Love Aaj Kal: दूसरे दिन गिरा कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन, दो दिन में की कुल इतनी कमाई

36वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तन्हाजी का जलवा बरक़रार, अब तक किया इतने करोड़ का कुल कलेक्शन

Love Aaj Kal Box Office : सारा-कार्तिक की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -