शादी के बंधन में बंधी मलाला यूसुफजई
शादी के बंधन में बंधी मलाला यूसुफजई
Share:

बर्मिंघम: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्होंने निकाह कर लिया है और इस बारे में जानकारी खुद मलाला ने ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैंने जीवन भर के लिए भागीदार बनने के लिए शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया। कृपया हमें अपनी प्रार्थना भेजें। हम आगे की यात्रा के लिए एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।'

आप सभी देख सकते हैं मलाला ने इस ट्वीट के साथ शादी की कुछ फोटो भी शेयर की हैं। इन फोटोज में वह सिंपल ज्वैलरी के साथ टी पिंक कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं। वहीँ उनके पति एसर एक साधारण सूट पहने दिख रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ मलाला ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अपनी पुरानी शासन व्यवस्था को लागू किया। उसके बाद मलाला ने अफगानिस्तान में तालिबानियों की क्रूरता के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। जी दरअसल मलाला ने कहा था, 'तालिबान जिसने 20 साल पहले शासन में रहते हुए सभी लड़कियों और महिलाओं को स्कूल जाने से रोक दिया था और उनकी अवहेलना करने वालों को कड़ी सजा दी थी।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि मलाला उस वक्त मात्र 15 साल की थीं जब तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा और शांति के लिए आवाज उठाने पर उनके सिर पर गोली मार दी थी। हालाँकि वह तालिबानी हमले को मात देकर दुनिया के सामने महिलाओं की आवाज को बुलंद करने में आगे बढ़ती गईं।

राशिफल: आज छठ पर्व पर इन राशिवालों को होगा बड़ा लाभ

छठ पर कल इन राज्यों में रहेगा अवकाश, देखिए पूरी लिस्ट

सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, बताया क्यों टूटी थी अमृता सिंह से पहली शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -