डांसर्स को मिलेगा बड़ा मौका, शुरू होगा इंडियाज बेस्ट डांसर शो
डांसर्स को मिलेगा बड़ा मौका, शुरू होगा इंडियाज बेस्ट डांसर शो
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि इंडियन आइडल खत्म हो चुका है और अब इस शो के खत्म होने के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर शो शुरू होने जा रहा है। वहीं इस सोलो डांस शो को जज करने के लिए गीता कपूर, टैरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा को चुना गया है जो इस बार तीनो साथ आ रहे हैं। बीते सोमवार को इस शो के लांच के दौरान मलाइका अरोड़ा ने बहुत सारी बातें की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ये एक पूरे तौर पर डांस शो है। मैं इंडिया के बेस्ट डांसर को देखने और जज करने के लिए तैयार हूं।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'मेरे साथ टैंरेस और गीता कपूर हैं। मैं काफी प्रभावित हूं जिस तरह के कंटेस्टेंट इस शो पर आए हैं। मैं इस शो में इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए एंटरटेनमेंट की तलाश कर रही हूं। बिना एंटरटेनमेंट के कोई डांस खिल कर बाहर नहीं आता है। टैरेंस ने कहा कि आज की जनरेशन पहले से सीख कर आते हैं। ये इंटरनेट की जनरेशन है।' केवल इतना ही नहीं इस दौरान गीता कपूर ने भी बात की और उन्होंने कहा कि, 'ये एक मात्र शो है जहां पर सोलो डांसर को शो का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। कई शो ऐसे होते हैं जहां पर ग्रुप डांस होते हैं। यहां पर सिर्फ 15 से 30 साल के बीच के डांसर इस शो का हिस्सा बनेंगे। सोलो डांसर को अहमियत दी जाएगी और ये ऐसा पहला शो होगा टीवी पर।'

वहीं इस दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने कहा कि, 'जो बाकी डांस शो में विनर हो रहे हैं वो हमारे यहां पर ऑडिशन में विनर आ रहे हैं। मैं अपने पति हर्ष के साथ ये शो को होस्ट कर रही हूं।' इस दौरान एक सवाल के जवाब में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के डांस पर कहा कि, 'मेरे घर पर एक ही डांस चलता है, मैं अपने बेटे की धुन पर नाचती हूं। जब गाना बजता है तो वह पागलों की तरह डांस करता है। हर आम बच्चे की तरह है। कई बच्चे होते हैं जो गाना सुनते ही बस नाचने लगते हैं ना आगे देखते हैं ना पीछे। मेरा बेटा भी वैसा ही डांस करता है।'

गंभीर बिमारी के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हुई यह मशहूर एक्ट्रेस

जानिए क्यों रोहित शेट्टी ने 'शोले की बसंती' से की इस टीवी एक्ट्रेस की तुलना

दादा साहेब फाल्के विवाद पर भड़कीं माहिरा शर्मा, जानिए क्या कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -