ये पांच अभिनेत्रियां हिंदी सिनेमा जगत में रही फ्लॉप, बड़ी बहन आज भी है हिट
ये पांच अभिनेत्रियां हिंदी सिनेमा जगत में रही फ्लॉप, बड़ी बहन आज भी है हिट
Share:

हिंदी सिनेमा से दूर अमृता अरोड़ा खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वही अमृता ने 2002 में 'कितने दूर कितने पास' फिल्म से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।इसके अलावा  कई फिल्मों के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके साथ ही अमृता आखिरी बार 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' में नजर आई थी। वही जिसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड को गुडबॉय कह दिया था। वही शादी के बाद अमृता अक्सर किसी न किसी पार्टी में अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट हो जाती हैं। जहां एक ओर मलाइका बॉलीवुड में 90 के दशक से जगह बनाए हुए हैं तो वहीं उनके अनुसार अमृता का नाम फ्लॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वही अमृता का 31 जनवरी को जन्मदिन है। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी बड़ी बहन तो हिट हैं परन्तु छोटी बहन फ्लॉप हैं। 

वही यदि बात की जाए अभिनय के अलावा अपने फिगर से पहचान रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी हैं। यहां तक कि सबसे अधिक हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी। इसके साथ ही उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुईं। फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। इसके अलावा उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना को तो लोग पहचानते भी नहीं है। रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। वही फिलहाल रिंकी लाइमलाइट से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 
 
इसके साथ ही तनुजा की बड़ी बेटी काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल ने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माइ नेम इज खान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों में काजोल ने साबित कर दिया अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। खास बात है कि जहां काजोल का नाम आज हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है तो वहीं उनकी छोटी बहन तनीषा फ्लॉप रहीं। वही तनीषा ने कई फिल्में की परन्तु दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं थी । डिंपल कपाड़िया ने पहली फिल्म 'बॉबी' से ही कमाल कर दिया था। उनका करियर बढ़िया रहा है। यहां तक की अब भी वह फिल्में कर रही हैं। उनकी बहन सिंपल कपाड़िया ने 'अनुरोध' से करियर शुरु किया हालांकि सफलता नहीं मिली। वही सिंपल कपाड़िया का देहांत 10 नवंबर, 2009 को हो गया था।

'शिकारा' का नया गाना आया सामने, 'शुक्राणा गुल खिले' में दिखाई गई कश्मीरी शादी

Baaghi 3: चश्मे के साथ फिल्म का आखिरी शॉट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, वीडियो हुआ वायरल

Gul Makai: मलाला के घरवालों को रोते देख, निर्देशक अमजद ख़ान ने कहा-सही फ़िल्म बनी है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -