अर्जुन कपूर और अपने दोस्तों को थैंक्स कहते हुए मलाइका ने शेयर किया वीडियो
अर्जुन कपूर और अपने दोस्तों को थैंक्स कहते हुए मलाइका ने शेयर किया वीडियो
Share:

मलाइका अरोड़ा को उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। वह हर बार अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं यह एक 'Thanksgiving' वीडियो है। इस वीडियो में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ही उनके के परिवार के सदस्य, दोस्त और उनके बेटे अरहान खान भी साथ नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने 2020 में उनका साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद किया है। अपने वीडियो को शेयर कर मलाइका ने कैप्शन में लिखा है - 'थैंक्सगिविंग विश्व पर अपना प्यार और आभार जताने का एक एक ऐसा अवसर है। यह थैंक्सगिविंग, जिसकी सच में विश्व को आवश्यकता है, वह है प्यार, आभार और दयालुता। जबकि पूरी मानवता इस साल बहुच चीजों से गुजरी है, यहां फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं, जिसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। हमारे स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर को उनके काम के लिए धन्यवाद। हमारे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद, जो मुश्किल घड़ी में भी हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। हमारे किसानों को धन्यवाद, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमारे टेबल पर खाना है या नहीं।'

वैसे आगे भी उन्होंने लिखा है- 'जब एक बार भी आप इसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं तो क्या आप इस बात का एहसास करेंगे कि भले ही यह असहनीय वर्ष बना रहा, लेकिन यहां कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तत्व थे, जिसने इस साल को सहनीय बना दिया। उस चीज ने हमें जीने में भी मदद की। और यही चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। थैंक्सगिविंग की सबको ढेर सारी बधाई हो।' आप सभी को बता दें कि थैंक्सगिविंग डे 26 नवम्बर को था और मलाइका का वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है।

पुरानी वाली से बिलकुल अलग है नयी कुली नंबर 1, आया धमाकेदार ट्रेलर

पीएम मोदी ने ली Zydus Cadila की 'स्वदेशी कोरोना वैक्सीन' की जानकारी, ट्वीट में कही ये बात

मोनालिसा और खेसारी लाल ने किया जबरदस्त डांस, गाने ने मचाया तहलका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -