अर्जुन कपूर संग तस्वीर शेयर कर बोलीं मलाइका- 'तुम साथ होते हो'
अर्जुन कपूर संग तस्वीर शेयर कर बोलीं मलाइका- 'तुम साथ होते हो'
Share:

मलाइका और अर्जुन के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों आए दिन एक दूजे के साथ समय बिताते हैं और एक दूजे के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं। अब इसी क्रम में एक बार फिर से मलाइका ने अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की है जो आप देख सकते हैं। पहले तो हम आपको यह बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने लेटेस्ट फोटोज की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी लाइमलाइट में कभी कभी अर्जुन भी शामिल हो जाते हैं क्योंकि वह उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अब इस समय भी मलाइका और अर्जुन की एक तस्वीर चर्चाओं में है। जी दरअसल इस फोटो में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है जो दोनों के फैंस को पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं इस फोटो में अर्जुन और मलाइका साथ में खड़े हंस रहे हैं। वहीं इस दौरान दोनों बाहों में बाहें डाले हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वैसे यह फोटो उस समय का है जब मलाइका और अर्जुन धर्मशाला में वेकेशन एन्जॉय करने पहुंचे थे। उस दौरान दोनों करीना, सफी अली खान और तैमूर संग वहां गए थे।

आप देख सकते हैं इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है - 'जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अर्जुन फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं और इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह धर्मशाला गए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएँगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली हैं।

चेन्नई में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से मिले रजनीकांत, कही ये बात

यूजर ने किया कृष्णा श्रॉफ को ट्रोल तो टाइगर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या किसानों से बिना शर्त होगी बातचीत ? 24 घंटों में दूसरी बार कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलेंगे शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -