'मलाइका ट्रेन से उड़ ना जाएं', 'छैंया-छैंया' की शूटिंग के दौरान डरे हुए थे शाहरुख खान
'मलाइका ट्रेन से उड़ ना जाएं', 'छैंया-छैंया' की शूटिंग के दौरान डरे हुए थे शाहरुख खान
Share:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का सुपरहिट सॉन्ग 'छैंया-छैंया' आज तक पसंद किया जाता है। इस गाने को रिलीज हुए 24 हो गए हैं, हालाँकि इस गाने का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। आपको बता दें कि एवरग्रीन और एनर्जी से भरपूर ‘छैंया-छैंया’ (Chaiyya Chaiyya) 24 साल बाद भी, आइकॉनिक डांस नंबर्स में से एक है। इस डांस नंबर में दोनों सितारों ने चलती ट्रेन पर डांस किया था। लेकिन आपको श्याद ही पता होगा कि इस गाने को फिल्माते समय दोनों ही स्टार्स बंधे भी नहीं थे? जी हाँ और हाल ही में इस बात का खुलासा्, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में किया।

जी दरअसल उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वह ‘छैंया-छैंया’ की शूटिंग के दौरान ‘ट्रेन से उड़ सकती हैं’। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। जी दरअसल वह हंसते हुए कहती नजर आईं कि- ‘शाहरुख लगातार इस पर जोर दे रहे थे कि मुझे हार्नेस का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वह इस बात को लेकर डरे थे कि कहीं मैं ट्रेन से उड़ ना जाऊं। जबकि, उन्होंने खुद भी हार्नेस का इस्तेमाल नहीं किया था। लेकिन, हार्नेस के साथ डांस करना मुश्किल था। कल्पना कीजिए की आपका एक हिस्सा बंधा हुआ है। आप कैसे डांस कर सकते हैं। हमने बिना हार्नेस के ही ये कर दिखाया।’

वहीं इससे पहले, साल 2017 में अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान, शाहरुख खान ने चलती ट्रेन में ‘छैंया छैंया’ की शूटिंग के बारे में बात की थी। वहीं इसी दौरान उन्होंने कहा था कि यह ‘बहुत डरावना’ था। सभी डांसर भी बंधे हुए थे इसलिए यह बहुत मुश्किल था। ट्रेन धीमी थी, लेकिन कई बार वे ओवरहेड ब्रिज आ जाते थे और कोई कम्यूनिकेशन भी नहीं होता था।

जोकोविच ने की फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी

आगे उन्होंने कहा – ‘मुझे याद है कि फराह खान और बाकि क्रू ने एक सफेद कपड़ा ले रखा था। हर बार जब भी वे इसे लहराते, इसका मतलब होता थआ कि गाना बंद करो और नीचे झुक जाओ। यह बहुत डरावना था। क्योंकि, भले आप लेट जाते हैं, लेकिन आपको एहसास होता है कि आपके ऊपर एक पुल है। उस गाने को गुरिल्ला स्टाइल में शूट किया गया था। ट्रेन रुक जाती और अचानक चल पड़ती। इस गाने को शूट करना काफी मुश्किल था। मजेदार भी था, लेकिन इसकी कठिनाइयों के साथ।’

आप सभी को बता दें कि 'छैंया-छैंया' साल 1998 में आई ‘दिल से’ का हिस्सा था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं। इस फिल्म की कहानी एक जर्नलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मिस्टीरियस लड़की से प्यार हो जाता है। हालाँकि वह अमर के प्यार को स्वीकार नहीं करती, लेकिन, जैसे ही वह शादी के बंधन में बंधने जा रहा होता है, ये लड़की उसके घर आ जाती है और मदद की गुहार लगाती है।

लखनऊ में आज बंद रहेंगी मीट की दुकानें.., जानिए क्यों ?

'कोश्यारी को नहीं हटाया तो होगा संग्राम', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

रेयान कूगलर ने चैडविक बॉसमैन को याद करते हुए साझा की पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -