लॉकडाउन में मलाइका को आई गर्ल गैंग की याद
लॉकडाउन में मलाइका को आई गर्ल गैंग की याद
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों बहुत सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। वह अपने बेहतरीन अंदाज के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वैसे लॉकडाउन में मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ बिताए पलों को याद कर रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें मलाइका और उनकी सहेलियां लाल रंग के शेड की लिपस्टिक में पाउट बनाते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

वैसे उन्होंने तस्वीर को शेयर करने के बाद कैप्शन में लिखा है, "बेस्ट फ्रेंड्स के साथ पाउट हमेशा रहेगा।" वैसे मलाइका की इस पोस्ट को देखते हुए करीना ने अपने वॉल पर शेयर करते हुए लिखा- 'फॉरएवर अस।' मलाइका के बारे में बात करें तो वह अब फिल्मों में एक्टिव नहीं है। वह इन दिनों फिल्मों से दूर है। मलाइका इन दिनों अपने बेटे अरहान और अपने पालतू कुत्ते कैस्पर के साथ अपने घर पर क्वारंटीन में हैं और हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अपनी इमारत की एक तस्वीर साझा की है, जिसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

उनकी तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने उनके ठीक रहने की दुआ की थी। वैसे तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा था, "हमारी सुरक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया मुंबई बीएमसी और आसिफ जकारिया।" करीना के बारे में बात करें तो वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान दिखाई देंगे।

सुशांत की आखिरी को-स्टार ने कहा मुंबई को अलविदा, तो क्या अब कभी नहीं आएंगी वापस?

सुशांत के जीजा ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', जानिए इसके बारे में

'सूर्यवंशी' से अलग हुए है या नहीं करण जौहर, जानिए सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -