मलाइका की धमाकेदार एंट्री से सब हैरान
मलाइका की धमाकेदार एंट्री से सब हैरान
Share:

डांस की क्वीन मलाइका अरोड़ा खान अब एक डांस शो जज करने जा रही है। मलाइका कलर्स पर आने वाले शो ‘झलक दिखला जा’ मे बतौर जज की भूमिका निभाएंगी। कुछ समय पहले करण जौहर ‘झलक दिखला जा’ शो छोड़कर चले गए थे। करण की जगह पर ही मलाइका अरोड़ा खान की धमाकेदार एंट्री शो मे हो रही है। करण ने शो छोड़ने के पहले मलाइका को फोन लगाया और शो जज करने के लिये कहा। जब मलाइका शो मे गई तो शो के प्रतिभागियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इतने अच्छे स्वागत करने के तरीके को देखकर मलाइका हैरान रह गई।

मलाइका के शो मे आने से सभी प्रतिभागी और जज खुश है। मलाइका ने अपने गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर डांस करते हुए शो मे एंट्री ली। ‘झलक दिखला जा’ शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया की मलाइका किसी भी शो मे जाती है तो उनकी एंट्री बिलकुल अलग ही होती है। शो के सूत्र ने बताया की शो मे मलाइका का इतना अच्छा स्वागत देखकर सभी हैरान है। मलाइका और शाहिद को शो से कनेक्ट करने के लिये मंच पर बुलाया गया जंहा करण ने उनका फेन बनकर थोड़ा उनके साथ मज़ाक किया। शो मे मलाइका की धमाकेदार एंट्री का एपिसोड आज रात को कलर्स चेनल पर दिखाया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -