'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं', अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा
'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं', अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा
Share:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल्स में शुमार हैं। दोनों को फैंस प्यार देते हैं। हालाँकि हेटर्स दोनों को ट्रोल भी करते हैं। आपको बता दें कि मलाइका इन दिनों अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। जी हाँ और शो में वे बॉयफ्रेंड अर्जुन संग अपने रिश्ते और शादी के प्लान्स रिवील कर चुकी हैं। शो के चौथे एपिसोड में मलाइका ने फिर अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बात की।

मनोज बाजपेयी की माँ का हुआ निधन, इस कारण गई जान

इस एपिसोड में मलाइका स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं। जी दरअसल शो में अपनी स्पीच में मलाइका ने उन लोगों को जमकर ट्रोल किया जो उनके वॉकिंग स्टाइल, अरबाज खान संग तलाक और अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप का मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्त अनुषा दांडेकर को भी रोस्ट करने का मौका नहीं छोड़ा। वहीं मलाइका ने अर्जुन संग लव लाइफ पर बोलते हुए कहा कि वे उन्हें डेट कर उनकी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हैं।

जी दरअसल मलाइका ने व्यंग कसते हुए कहा- 'और दुर्भाग्य से न सिर्फ मैं उम्र में बड़ी हूं बल्कि अपने से छोटे आदमी को डेट भी कर रही हूं। मुझमें दम है। मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं, सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा था और अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा। मैंने उसे कहा है कि मेरे साथ आओ। जब भी हम डेट पर होते हैं, ऐसा नहीं होता कि उसने अपनी क्लास बंक की है। उसके पोकीमोन पकड़ते वक्त मैं सड़क पर उसका पीछा नहीं करती हूं।' इसी के साथ उन्होंने कहा- 'भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है। मर्द है वो। हम दो एडल्ट हैं जो साथ में रहने के लिए सहमत हैं। अगर कोई बड़ा आदमी अपने से छोटी लड़की को डेट करता है तो वो प्लेयर है। वहीं अगर उम्र में बड़ी महिला अपने से छोटे लड़के को डेट करती हैं तो उसे cougar कहा जाता है। ये ठीक नहीं है।'

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के इस स्टैंडअप कॉमेडी शो का हिस्सा अर्जुन कपूर नहीं बन पाए थे। जी दरअसल एक्टर ने वीडियो के जरिए लेडीलव मलाइका के लिए मैसेज भेजा था। उसमे अर्जुन ने मलाइका को मोटिवेट किया, उनकी तारीफ की और ढेर सारा प्यार भेजा था।

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री, बनेंगी लेडी सिंघम

सुशांत की मौत के 2 साल बाद इस शख्स पर आया रिया चक्रवर्ती का दिल, सोनाक्षी संग रहा है अफेयर

सलमान खान की मां के जन्मदिन पर जमकर नाची हेलेन, सामने आई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -