शादी में अर्जुन कपूर की फिल्म के गाने पर मस्त होकर नाची मलाइका, देखते रह गये लोग
शादी में अर्जुन कपूर की फिल्म के गाने पर मस्त होकर नाची मलाइका, देखते रह गये लोग
Share:

मलाइका अरोड़ा कुछ भी करती हैं तो सुर्खियां में आ जाती हैं। पिछले कुछ वक्त से मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही एक पोस्ट में किया था। इस बीच मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वो अर्जुन को बहुत मिस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो छाया हुआ है जिसमें वह अर्जुन के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#malaikaarora last night at a #bigfatindianwedding at #surat #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

मलाइका का यह वीडियो गुजरात के सूरत का है। मलाइका सूरत शादी के फंक्शन में बतौर मेहमान पहुंची थीं जहां पर उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म 'गुंडे' के गाने पर जमकर डांस किया। यह गाना है- 'तूने मारी एंट्री।' वीडियो में आप देखेंगे कि मलाइका स्टेज पर अर्जुन कपूर की फिल्म का गाना बजते ही ठुमके लगाने लगती हैं। इसके बाद वह दूल्हा और दुल्हन रजत और अदिती को बुलाती हैं। मलाइका के इस डांस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इससे पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के वीडियो पर कमेंट किया था जो चर्चा में रहा था। अर्जुन ने 'पानीपत' फिल्म रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह हेयरकट करवाते नजर आए थे। 

अर्जुन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था- 'मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैंने इसे जनवरी में शूट किया था जब हम लोगों ने नए साल के जश्न के बाद दोबारा शूटिंग शुरू की थी। यह शानदार सफर का आधा हिस्सा है। भाऊ का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।' अर्जुन के इस वीडियो दो देखते ही मलाइका ने प्यार भरा कमेंट किया। मलाइका ने दिल वाला इमोजी बनाया था। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बात करें तो इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर साँझा करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे। आए दिन यह दोनों एक साथ किसी रेस्टोरेंट या फिर पार्टी में नजर आते हैं। 

 

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ सलमान ने किया डांस तो, तस्लीमा ने उठाए सवाल

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा से पास पर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिया ऐसा रिएक्शन

BIRTHDAY SPECIAL: इस वजह से छोड़ा था बॉलीवुड, 'गुड न्यूज़' के साथ कर हैं वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -