अपने डांस के कारण मशहूर हुई मलाइका अरोड़ा
अपने डांस के कारण मशहूर हुई मलाइका अरोड़ा
Share:

भारतीय फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही है। मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, माॅडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे भारत की शीर्ष आइटम गल्र्स में से एक हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई सांग में अपने डांस के कारण मशहूर हैं। वे 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग तथा दबंग 2 जैसी मूवी रिलीज की हैं। 

वही मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके माता-पिता का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थीं। उनकी मां जाॅयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे तथा भारतीय बाॅर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोरा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा है और वे भी अभिनेत्री हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने बाॅलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से विवाह किया, जिनसे वे एक काॅफी एड शूट के दौरान मिलीं। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम अरहान है। किन्तु 11 मई 2017 को दोनों ने तलाक ले लिया। अब खबर है कि वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। वही मलाइका अरोड़ा को एमटीवी के वीजे में चुना गया। इसके पश्चात् वे माॅडलिंग की दुनिया में आ गईं और कई विज्ञापनों में दिखाई दीं। फिर वे एल्बम सांग गुर नाल इश्क मीठा और बाॅलीवुड फिल्म दिल से के आइटम नंबर छैंया छैंया में नजर आईं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में कई सफलताएं हासिल की है।

सुशांत के लिए ऋतिक रोशन की मां ने की पोस्ट, लिखा- 'सच्चाई सभी को जाननी है'

अजित खान रह चुके है बॉलीवुड के लायन, जिन्हे बहुत पसंद थी मोना डार्लिंग

लॉक डाउन के बाद भी छुट्टियों के लिए कम नहीं हुआ रणदीप हुड्डा का प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -