लेडी लव संग डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन कपूर, मीडिया को देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
लेडी लव संग डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन कपूर, मीडिया को देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

बॉलीवुड में कपल कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आजकल खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं और दोनों को अक्सर एक दूजे के साथ देखा जाता है। वहीं दोनों अक्सर डेट पर निकल जाते है और डिनर पर भी दिखाई देते हैं। वहीं बीती रात ही अर्जुन कपूर अपने लेडी लव मलाइका अरोड़ा को डिनर डेट पर लेकर पहुंचे थे और इस दौरान के कई फोटोज हाल ही में सामने आए हैं। जी हाँ, आप देख सकते हैं फोटोज में मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं।

वहीं इस ड्रेस के साथ मलाइका ने नो मेकअप लुक कैरी किया था जो बेहतरीन रहा। वहीं इस दौरान कैफे से बाहर निकलते हुए अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ थामे नजर आए और दोनों ने जैसे ही मीडिया को देखा अपने रास्ते बदल लिए। दोनों ने मीडिया को देखते ही इग्नोर करने की पूरी कोशिश की लेकिन मीडिया की नजरों से कोई कहाँ बच पाया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें कैमरे में कैद हो ही गई जो इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इन वायरल हो रहीं तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि, मलाइका अरोड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनका व्हाइट आउटफिट उन्हें दिलकश बना रहा है। वैसे अर्जुन कपूर और मलाइका को तस्वीरों में संग देखकर फैंस दोनों के शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे बीते दिनों भी दोनों की शादी को लेकर खबरें आईं थीं लेकिन दोनों ने उन्हें फेक बताया था।

मुंबई की सड़कों पर अंडा पाव बेचते दिखा यह एक्टर, जानिए क्यों

तीन करोड़ से ज़्यादा हुए सलमान ख़ान के फॉलोवर्स, ऐसे कहा थैंक्यू

पीएम मोदी और बॉलीवुड स्टार्स की मीटिंग करवाने वाला था यह शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -