रणवीर सिंह के शो में दिखा सलमान खान का अनोखा अंदाज, बच्चों को पीठ पर बैठाकर घूमते आए नजर
रणवीर सिंह के शो में दिखा सलमान खान का अनोखा अंदाज, बच्चों को पीठ पर बैठाकर घूमते आए नजर
Share:

'बाल दिवस' के अवसर पर बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स रणवीर सिंह और सलमान खान एक साथ खूब मस्ती करते नजर आएँगे। 13-14 नवंबर की शाम 'द बिग पिक्चर' के मंच पर बच्चों के साथ बच्चे बन जायेंगे सलमान एवं रणवीर। रणवीर एवं सलमान की मस्ती में आयुष शर्मा भी उनका साथ देते दिखाई देंगे। दरअसल, 'कलर्स टीवी' के इंस्टा हैंडल पर शो का प्रोमो साझा किया गया। 

वही प्रोमो में सलमान एवं आयुष रणवीर के नये शो 'द बिग पिक्चर' के मंच पर एंट्री लेते नजर आएँगे। जहां इस शनिवार-रविवार होने वाला है बहुत धमाल। शो में सलमान, आयुष तथा रणवीर डांस रियलिटी शो के बच्चों के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। केवल डांस ही नहीं, बल्कि सलमान एवं आयुष को बच्चों ने अपने साथ बच्चा बना डाला। तीनों ही सितारों को यूं एक साथ मस्ती करते देखना वास्तव में बहुत जबरदस्त होने वाला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही रणवीर की ऊर्जा एवं सलमान की मस्ती दोनों मिल कर शो की TRP हाई कर वाले हैं। सलमान एवं आयुष को शो पर मस्ती करने तो आ ही रहे हैं। इसके साथ-साथ अपनी आगामी मूवी 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का प्रमोशन करते हुए भी नजर आएँगे। मूवी के प्रोड्यूसर सलमान हैं, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। सलमान, आयुष के साथ महिमा मकवाना मूवी में लीड किरदार करती नजर आएंगी। बता दें कि कुछ वक़्त पहले रणवीर सिंह अपने नये शो 'द बिग पिक्चर' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 15' के मंच पर पहुंचे थे। ये एक जबरदस्त क्वीज शो है, जिसमें लोगों से जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते हैं।

‘गोविंदा नाम मेरा’ से सामने आया विक्की कौशल और भूमि-कियारा का फर्स्ट लुक, दिखा जबरदस्त अंदाज

इंटरनेट पर जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की ऐसी तस्वीरें कि देखते ही मदहोश हुए फैंस

2021 में एक साथ 4 फ़िल्में करने पर बोले सैफ अली खान- 'घर पर बैठा रहा तो शायद...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -