अपने बच्चों के लिए घर में बनाएं टेस्टी मैंगो आइसक्रीम
अपने बच्चों के लिए घर में बनाएं टेस्टी मैंगो आइसक्रीम
Share:

गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है, पर हर बार मार्केट से मंगवा कर आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं. आज हम आपको घर पर ही टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनाना सिखाने जा रहे हैं. मैंगो आइसक्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं. इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है. इसे खाकर आपके बच्चे भी हैप्पी हो जाएंगे. आइए जानते हैं मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी .
 

सामग्री

भारी क्रीम - 500 ग्राम,पाउडर चीनी - 100 ग्राम,आम का गूदा - 240 ग्राम

1- मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 500 ग्राम क्रीम ले ले. 

2- अब इसमें सौ ग्राम शुगर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. 

3- अब इसमें 240 ग्राम आम का पेस्ट डालकर मिक्स करें. 

4- अब इस मिश्रण को कंटेनर में डालकर रात भर के लिए फ्रिज में रख दें. जिससे ये अच्छी तरह से जम जाये.

5- लीजिए आपकी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल कर  सर्व करें.

 

मेहमानों के सामने सर्व करें फ्रूटी प्रालिन योगर्ट

बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी मैगी सूपी नूडल्स

मीठे में बनाएं शाही केसरिया खीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -