हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए करें जन-जागरण- मुख्यमंत्री शिवराज
हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए करें जन-जागरण- मुख्यमंत्री शिवराज
Share:

भोपाल/ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव पुरे देश भर में बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है।जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय निकायों के सभी वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने जन-जागरण लाने कोई कमी नहीं छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। इसमें महापौर, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल में आज "हर घर तिरंगा" अभियान में वोट क्लब पर कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह था। बारिश के बावजूद भी बच्चों और लोगों में उत्साह भरा हुआ था। इसी तरह आप भी नवाचारों से #हरघरतिरंगा फहराने के लिए जनजागरण करें। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो भारत की पहचान और मान-सम्मान है।

 यह वीर शहीदों और क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस देश-भक्ति की भावना का प्रकाशोत्सव है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी तक हम चिन्हित स्थानों पर तिरंगा फहराते थे। इस बार हर घर पर तिरंगा फहरायेंगे। अपने वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहरे, इसके लिए जनजागरण और वातावरण का निर्माण करें। अपने वार्ड, शहर में जनजागरण के कार्यक्रम करें।

सांप लेकर अस्पताल पंहुचा सलमान, डॉक्टर और मरीजों में मचा हड़कंप

बेहद जर्जर हालत में है पुष्कर स्थित दुनिया का एकमात्र 'ब्रह्मा' मंदिर, ASI भी नहीं ले रहा सुध

केवल रक्षाबंधन पर ही खुलते हैं इस अद्भुत मंदिर के कपाट, जानिए परंपरा

विधायक ने की ऐसी मांग, जिले में मची हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -