14-15 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल का त्यौहार, बनाये यह खूबसूरत रंगोली
14-15 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल का त्यौहार, बनाये यह खूबसूरत रंगोली
Share:

हर साल माघ कृष्णपक्ष की पंचमी के दिन ‘पोंगल’ का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व दक्षिण भारत के प्रमुख पर्वों में एक माना जाता है। आप सभी जानते ही होंगे यह पर्व तमिल हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होता है और यह त्योहार हर साल 14-15 जनवरी के दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। वैसे पोंगल का तमिल अर्थ तूफ़ान या विप्लव कहा जाता है। यह पर्व भी प्रकृति को समर्पित माना जाता है और इसे फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है।

इस पर्व के इतिहास के बारे में बात करें तो यह 1000 साल पुराना बताया जाता है। इस पर्व को खासकर श्रीलंका, मलेशिया, अमेरिका मॉरिशस, कनाडा और सिंगापूर में मनाते हैं। वैसे उत्तर भारत और महाराष्ट्र में इसे मकर संक्रांति, बंगाल और आसाम में बिहू, आदि नामों से मनाते हैं। वहीं तमिल कैलेंडर को माने तो पोंगल का पर्व 15 जनवरी से 18 जनवरी तक मनाने का रिवाज है। वहीं दक्षिण भारत में सूर्य के उत्तरायण होने वाले दिन पोंगल से ही नववर्ष का आरंभ मानते है। इस दिन घरों को साफ किया जाता हैं और उसके बाद पूरे घर को सजाया जाता है। घर के आंगन में या बाहर खुबसूरत रंगोली बनाई जाती हैं।

वैसे हिंदू धर्म में रंगोली शुभता का प्रतीक मानी जाती है। अब आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट पॉट वाली रंगोली जो आप इस दिन बना सकते हैं और अपने घर को मनमोहक रूप में सजा सकते हैं। इस रंगोली से आप पोंगल के पर्व को बेहतरीन और ख़ास बना सकते हैं। आइए दिखाते हैं आपको रंगोली।

फिर केंद्र सरकार पर भड़के राहुल गाँधी, लगाया किसानों को गुमराह करने का आरोप

सत्य साईं बाबा की बायोपिक में नजर आएँगे अनूप जलोटा, 22 जनवरी को होगी रिलीज

बड़ी खबर: 18 जनवरी से इस शहर में शुरू होंगे सभी स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -