शाम की  चाय  के  साथ  ले  क्रिस्पी  लौकी  के  कवाब  का  मजा
शाम की चाय के साथ ले क्रिस्पी लौकी के कवाब का मजा
Share:

आज तक  आपने  कई तरह  के  कवाब  खाये  होंगे  पर  आज  हम  आपको  एक  ऐसे  कवाब  की  रेसिपी  के  बारे  में  बताने  जा  रहे  है  जिसे  खाने  के  बाद  आप  बाकि  सभी  कवाबो  का  स्वाद  भूल  जायेगे , आज  हम  आपको   टेस्टी और क्रिस्पी लौकी  के कवाब  बनाने की रेसिपी  के  बारे  में  बताने  जा  रहे  है, इसे आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते है. 

सामग्रीः

लौकी- 450 ग्राम (कद्दूकस की हुई),आलू- 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),तेल- 1 टेबलस्पून,जीरा- 1 टीस्पून,दालचीनी स्टिक- 2 इंच,स्टार ऐनिस- 1,सूखी धनिया- 1/2 टेबलस्पून,लौंग- 5 – 6,सौंफ- 1 टीस्पून,सूखी लाल मिर्च- 5,ग्रीन इलायची- 4,काजू- 6,स्प्लिट चिकपीस- 2 टेबलस्पून,धनिया- 3 टेबलस्पून,हरी मिर्च- 4,अदरक- 2 टेबलस्पून,करी पत्ता- 10,हल्दी- 1/2 टीस्पून,आमचूर- 1/2 टीस्पून,नमक- 1 टीस्पून,पनीर- 80 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),ब्रेड क्रम्ब्स,तेल

विधिः

1- लौकी  के  कवाब   बनाने  के  लिए  सबसे  पहले  एक बड़े  कटोरे  में  एक  कपडे  को   बिछा ले  और  फिर  इसमें  लौकी  को कद्दूकस  कर  के  इसका  सारा  पानी  कपडे  के  द्वारा  निचोड़  ले, और  फिर  इसे एक  बर्तन  में  निकाल  ले  और  इसमें  उबले  हुए  आलू  मिलाये, 

2- अब इसे स्टीमर में रखे  और  थोड़ी  देर  के  लिए  स्टीम  कर  ले, और  फिर  इसे एक  साइड पर रख लें.

3- अब एक पैन को  गैस  पर  रखे  और  इसमें  तेल  डालकर  गर्म  करे, तेल के  गर्म  हो जाने पर  इसमें  जीरा, 2 इंच दालचीनी स्टिक, 1 स्टार ऐनिस, 1/2 टेबलस्पून सूखी धनिया, 5-6 लौंग, 1 टीस्पून सौंफ, 5 सूखी लाल मिर्च, 4 ग्रीन इलायची, 6 काजू और 2 टेबलस्पून स्प्लिट चिकपीस डालकर फ्राई करे, 

4-  अब  इन  मसलो  को  मिक्सी  में  डाले और  फिर  इसमें  3 टेबलस्पून धनिया, 4 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून अदरक, 10 करी पत्ते, 1/2 हल्दी, 1/2 टीस्पून आमचूर और 1 टीस्पून नमक मिलाकर  पीस  ले,

5- अब  पिसे  हुए  मसलो  को  स्टीम  किये  हुए लौकी  और  आलू  में  मिलाये  और  फिर  इसमें  कद्दूकस  किया  हुआ  पनीर  मिला ले,

6- अब  इनको  अच्छे  से  मिलाये, और  फिर  थोड़ा  थोड़ा  अपने  हाथो में  लेते  हुए   पेट्टी शेप में गोले बना लें.

7- अब इन्हे  ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट  कर  गर्म तेल  में  डालकर  गोल्डन  होने  तक  फ्राई  कर  ले.

8- अब  इन्हे  एक  प्लेट  में  निकालकर  हरी  चटनी  के  साथ  सर्व  करे,

 

मेहमानो के सामने सर्व करे चपाती पीनट नमकीन

जानिए क्या है ओपन मोमोज बनाने की रेसिपी

घर पर बनाइये इंस्टेंट वीट डोसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -