मेक इन इंडिया के साथ ब्रेक इन इंडिया का चलना नामुमकिन
मेक इन इंडिया के साथ ब्रेक इन इंडिया का चलना नामुमकिन
Share:

इंदौर : जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में जारी विवाद के बीच इंदौर आए कांग्रेसी नेता शशि थरुर ने यहां आकर भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि मेक इन इंडिया और ब्रेक इन इंडिया एक साथ चलना मुमकिन नही है। थरुर ने देवी अहिल्या बाई हवाई अड्डे पर कहा कि मोदी विदेश दौरा कर देश के लिए निवेश को आकर्षित कर रहे है और मेक इन इंडिया की बात कर रहे है।

ठीक इसी वक्त जेएनयू में बीजेपी की पार्टी की विद्दार्थी संगठन एबीवीपी के नेताओं की वजह से ब्रेक इन इंडिया अभियान भी चल रहा है, जो कि ठीक नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को जेएनयू मसले में देशद्रोह के आरोप वापस लेकर यह विवाद जल्द सुलझाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस मसले को लेकर जारी चर्चा से देश की बदनामी हो रही है।

उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने वादा किया था कि वह सुशासन देगी, लेकिन यह किस तरह का सुशासन है, जिसमें देश की राजधानी में अदालत परिसर के अंदर विद्यार्थियों पर हमला हो रहा है। देश को चलाने वाले लोगों को बड़े दिल का होना चाहिए। ताकि देश का लोकतांत्रिक मूल्य बना रहे।

जेएनयू परिसर में हुए नारे बाजी के बारे में पूछने पर थरुर ने कहा कि हमारा देश इतना कमजोर नहीं है कि चंद बच्चों के दो-चार बेवकूफी भरे शब्द को सुनकर बर्बाद हो जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -