फूलो को बनाये ताजा ताजा
फूलो को बनाये ताजा ताजा
Share:

फूलदान में फूलों को ताजा रखने की इच्छा सभी की होती है। फूलों को अनुकूल वातावरण देने से ये संभव है। पर्याप्त नमी और अनुकूल तापमान पाकर फूल ताजा बने रह सकते है। इसमें पानी का बहुत महत्त्व है। फूल ताजा और फ्रेश होने चाहिए तभी इनका असली आनंद प्राप्त होता है। मुरझाए या सूखे फूल काम के नहीं होते। गुलदस्ते में फूल अधिक समय  तक फ्रेश नहीं रह पाते। किन्तु यदि हम चाहें तो फूलों का ताजापन थोड़े ज्यादा समय तक बनाए रख सकते है।

1—  फूल के तने को रोजाना नीचे से आधा इंच काट दें।

2—  फूलों वाले पॉट के पानी में एक दो चुटकी नमक और चीनी मिला देने से फूल ज्यादा समय चलते है।

3—  फूलों पर सीधे धूप नहीं आनी चाहिए वर्ना फूल जल्दी मुरझा जाते है।

4—  फूल की टहनी के कटे हिस्से को मोम में डुबो कर फिर फूलदान में लगाने से फूल जल्दी नहीं मुरझाएंगे।

5—  फूलदान में गुनगुना पानी डालने से फूलों का ताजापन ज्यादा टिकता है।

6—  जिन फूलों के पोधे की डंडी को तोड़ने पर दूध निकलता है उनको तोड़कर एक मिनट डंडी को उबलते पानी में रखने से उनके फूल ताजा बने रहते है।

नमक से मिटाये वास्तु दोष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -