टूटे हुए खिलौनों से बनाये सजावट का सामान
टूटे हुए खिलौनों से बनाये सजावट का सामान
Share:

बच्चो को रोज नए खिलौने चाहिए होते है .नए खिलौने मिलने के बाद वो पुराने खिलौने को हाथ भी नहीं लगाते है. आज हम आपको घर पर पड़े इन खिलौनोें से ही डैकोरेशन जार बनाने का तरीका बता रहे हैं. आप अपने तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.आप मौसम के हिसाब से थीम भी बदल सकते हैं जैसे सर्दियों में स्नो ग्लोब बना सकते हैं.

आइए जानें स्नोे जार ग्लोब बनाने का आसान तरीका-

जार बनाने के लिए ज़रूरी सामान 

1- कांच का खाली जार

2- वॉटर प्रूफ ग्लू

3- ग्लिटर

4- ग्लिसरीन

5- छोटी-सी गुडिया

6-आप जो बनाना चाहते हैं उस तरह के प्लास्टिक के बने खिलौने गुड़े, गुड़िया,जानवर ,स्नो मैन,पेड़,पौधे,घर या फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं 

बनाने का तरीका 

1- सबसे पहले जार के ढक्कन पर गुड़िया को उलटा करके ग्लू के साथ चिपका दें और इसे कुछ देर के लिए सुखने के लिए रख दें .

2- इसके बाद कांच के इस जार में ग्लिटर और पानी डाल दें. 

3- अब ग्लिसरीन की 4-6 बूंदे ग्लिसरीन की डाल दें. 

4- जार के ऊपर जहां ढक्कन बंद करना है, उसके किनारे पर भी ग्लू लगा दें. 

5- इसके बाद ढक्कन को कस कर बंद कर लें ध्यान रखें इस जार के सूखने दें. जब यह सूख जाए तो इसे उलटा करके रखें. 

बादाम दिलाएगा स्ट्रेच मार्क्स से निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -