मेहमानो  के  लिए  बनाइये  क्रीमी  मशरूम  चिकन
मेहमानो के लिए बनाइये क्रीमी मशरूम चिकन
Share:

अगर  आपके  घर  कोई  मेहमान  आने  वाले  है  और  आपको  समझ  नहीं  आ  रहा  है  की उनके  लिए खाने  में  क्या  स्पेशल  बनाया  जाये  तो  आज  हम  आपको  बताने  जा  रहे  है   क्रीमी मशरूम चिकन की  रेसिपी, आप  इसे  अपने  मेहमानो  को  खिलाकर  उनका  दिल  जीत  सकती  है,

सामग्रीः-

चिकन ब्रेस्ट – 4,नमक – स्वादानुसार,काली मिर्च – स्वादानुसार,तेल - 2 बड़े चम्मच,तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच,प्याज - 90 ग्राम,मशरूम - 30 ग्राम,चिकन स्टॉक - 110 मिलीलीटर,हेवी क्रीम - 110 ग्राम
चेडर चीज़ - 40 ग्राम

विधिः-

1- क्रीमी  मशरूम  चिकन  बनाने के  लिए  सबसे  पहले  4 चिकन ब्रेस्ट लेंकर  इसपर  नमक और काली मिर्च को  अच्छे  से  लगाएं.

2- अब  एक  पैन को  आंच  पर  रखे  और  इसमें  तेल  डालकर  गर्म  करे, तेल  के  गर्म हो  जाने  पर  इसमें  चिकन को  डाले  और  दोनों तरफ  से  अच्छे  से  फ्राई  करे..

3- अब  एक  दूसरे  पैन को  गैस  पर  रखे  और  इसमें  तेल डालकर गर्म करें. अब  इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर गोल्डन  होने  तक  फ्राई  करे. अब   इसमें  90 ग्राम प्याज डालकर अच्छे से फ्राई  करे,.

4- प्याज  के  फ्राई  हो  जाने  पर  इसमें  30 ग्राम मशरूम डालकर 5-7 मिनट तक फ्राई  करे, इसे  तब  तक  पकाये  जब  तक  मशरूम अच्छे  से  गल  ना  जाये,

5- मशरूम  के  पक  जाने  पर  इसमें   110 मिलीलीटर चिकन स्टॉक, 110 ग्राम हेवी क्रीम डालकर अच्छे  से  मिक्स  करे .

6- अब  इसे  उबलने  दे  और  फिर  इसमें  40 ग्राम चेडर चीज़ डालकर अच्छे  से  मिला लें.

7- अब  इसमें पका हुआ चिकन ब्रेस्ट डालकर अच्छे  से  मिलाये,

8- इसे ग्रेवी  के  गाढ़े  होने  तक  पकाये .

9- लीजिये   आपका  क्रीमी मशरूम चिकन तैयार है. इसे चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें.

 

मेहमानो के सामने सर्व करे चपाती पीनट नमकीन

जानिए क्या है ओपन मोमोज बनाने की रेसिपी

घर पर बनाइये इंस्टेंट वीट डोसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -