BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए किया लोगों को प्रेरित
BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए किया लोगों को प्रेरित
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है और इस वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। 'कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं' अभियान के तहत बीते गुरुवार को भोपाल के एम्स अस्पताल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हेल्प डेस्क पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण करवाने वाले लोगों को जूस और बिस्किट बांटे। इसी के साथ इस दौरान उनके साथ प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं सुरजीत सिंह चौहान शामिल रहे। इस दौरान हुए कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

इसी बीच बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, 'भाजपा पूरे मध्यप्रदेश में जहां वैक्सीनेशन हो रहा है, उन स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। जो लोग टीकाकरण करवा रहे हैं, उनके लिए हेल्प डेस्क पर पानी, बिस्किट एवं जूस आदि की व्यवस्था की जा रही है।' आगे उन्होंने कहा, 'इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो, इस अभियान में दुगनी ताकत के साथ हर कार्यकर्ता जुटें। लोगों को मास्क लगाने और टीकाकरण के लिए पेम्पलेट्स वितरण कर जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सामाजिक भूमिका निभाई है, उतनी किसी भी दल ने नहीं निभाई। आज भी पार्टी नेतृत्व के आधार पर कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में जुटे हुए हैं।'

भोपाल: एक बार फिर वीरान हुए सिनेमाघर, रेस्त्रां और स्वीमिंग पूल

MP: CM पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता, कहा- 'सायरन से कौन सा कोरोना भागने वाला है'

जानिए MP के 7 शहरों में लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगी व्यवस्था?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -