मिनटों में  तैयार  करे  चिकन  ब्रुसकेटा  क्विनोआ सलाद
मिनटों में तैयार करे चिकन ब्रुसकेटा क्विनोआ सलाद
Share:

अगर आपको  चिकन  खाना  बहुत  पसंद है  और  आप  हमेशा  चिकन  की  अलग  अलग  डिशेस  खाना  चाहते  है  तो  आज  हम  आपके  लिए लेकर  आये  है   चिकन ब्रुस्केटा क्विनोआ सैलेड. की रेसिपी, ये  बनाने में  बहुत  आसान  होता  है  और  इसे  बनने  में  ज़्यादा  समय  भी  नहीं  लगता  है ,

समाग्री

आलिव ऑयल- 2 टेबलस्पून,प्री-वाशिंग क्विनोआ- 1 कप,नमक- 1/2 टीस्पून,चिकन- 2 कप,टमाटर- 6 (कटे हुए),लौंग, लहसुन- 3 (पीसी हुई),आलिव ऑयल- 1/4 कप (ब्रुस्केटा के लिए),सिरका- 3 टेबलस्पून,तुलसी- 4 औंस (पतली कटी हुई),काली मिर्च- 1/2 टीस्पून,रोटिस्सेरी चिकन- 1

विधि

1- चिकन ब्रुस्केटा क्विनोआ सैलेड. बनाने  के  लिए  सबसे  पहले  एक पैन को  गैस  पर  रखे  और  इसमें  थोड़ा  तेल  डालकर  गर्म कर  ले, तेल  के  गर्म  हो  जाने  पर  इसमें   क्विनोआ को डालकर  2 मिनट तक फ्राई  करे, फिर  इसमें  थोड़ा  पानी  डाले  और  जब  पानी  उबलने  लगे  तो  इसमें  चिकन और नमक को डाल कर अच्छे  से  उबाल  ले,

2- जब चिकन और क्विनोआ अच्छे  से  उबल  जाये  तो  इसे  पानी  से  निकालकर  एक  प्लेट  में  रखे  और  फिर  इसे थोड़ी  देर के  लिए   फ्रिज में रख दें. जब  ये  अच्छे  से  ठंडा हो  जाये  तो  इसे  इसे एक पैन में निकाल लें.

3- अब  इसमें  टमाटर, लहसुन, आलिव ऑयल, सिरका, तुलसी, नमक, और काली मिर्च को डालकर  अच्छे  से  मिलाये.

4- अब  इसे एक  बाउल  में  डाले. लीजिये आपका ब्रुस्केटा क्विनोआ सैलेड बन कर तैयार है. अब इस गर्मा-गर्म सैलेड को आप सर्व कर सकते है.

 

मीठे में लीजिये स्वादिष्ट रबड़ी का मजा

अपने बच्चो के लिए ब्रेकफास्ट में बनाये चीज़ चॉकलेट सैंडविच

शुगर को कण्ट्रोल में रखता है अदरक का पानी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -