ब्रेकफास्ट में  बनाइये  चीसी  फ्राइड  टोस्ट
ब्रेकफास्ट में बनाइये चीसी फ्राइड टोस्ट
Share:

आजतक आपने कई बार  नाश्ते  में  टोस्ट या सैंडविच खाये  होंगे, पर  आज  हम  आपको  नाश्ते  में एक  अलग तरह  के  टोस्ट  की  रेसिपी  के  बारे  में  बताने  जा  रहे  है,  आज हम आपको टेस्टी चीसी फ्राइड टोस्ट की रेस्पी बताएंगे. ये खाने  में  बहुत  टेस्टी  होते  है  और  आप  इन्हे  आसानी से  घर  में  बना  सकती है,

सामग्रीः

तेल- 2 टेबलस्पून,लहसुन- 1 टेबलस्पून.प्याज- 60 ग्राम.सोया सॉस- 1 टेबलस्पून,रेड चिल्ली सॉस- 1 टेबलस्पून
केचप- 1 1/2 टेबलस्पून,पनीर- 80 ग्राम,ब्रेड स्लाइस,मोजेरेला चीज,पानी,एग वॉश,ओट्स,तेल- ,धनिया- गार्निश के लिए

विधिः

1- चीसी फ्राइड टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे और इसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करे, जब तेल गर्म हो  जाये  तो इसमें कटे हुए लहसुन डालकर फ्राई करे. फिर इसमें  60 ग्राम कटे हुए प्याज डालकर भुने,
.
2- प्याज के फ्राई हो जाने  पर 1 टेबलस्पून सोयॉ सॉस, 1 टेबलस्पून रेड चिल्ली सॉस और 1 1/2 टेबलस्पून केचप डालकर अच्छे से मिलाये और फिर  इसमें 80 ग्राम पनीर को डालकर अच्छे से मिलाये,

3- अब एक  ब्रेड स्लाइस को लेकर उसके ब्राउन  हिस्से  को चाकू  की  मदद  से  काट  ले  और  बेलन  की मदद  से  बेलकर  पतला  कर  ले.

4- अब  इस  ब्रेड पर  बनाए हुए मिश्रण को रखे  और  ऊपर  से  मोजेरेला चीज डालकर  दूसरी  ब्रेड  से  कवर  कर दे,

5- अब  इसे  गोल  आकार  में  काट ले  और  पानी  की  मदद  से  इसके  किनारो  को  चिपका  दे,

6- अब  इस  ब्रेड  को  एग वॉश में डुबाये  और फिर  इसे   ओट्स में डिप करें.

7- अब  इसे  गर्म  तेल  में  ब्राउन होने  तक  तल  ले  और  जब  ये  गोल्डन  हो  जाये  तो  इसे   अब्सॉर्बेंट पेपर में रखें.

8- अब आप इसे धनिया के साथ गार्निश करें. आपका चीज फ्राईड टोस्ट बन कर तैयार है. अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें.

 

मेहमानो के सामने सर्व करे चपाती पीनट नमकीन

जानिए क्या है ओपन मोमोज बनाने की रेसिपी

घर पर बनाइये इंस्टेंट वीट डोसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -