स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह करें एक सेब का सेवन
स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह करें एक सेब का सेवन
Share:

 सेब एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है. यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. डॉक्टर के अनुसार रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं. कई लोग सेब को छिलका उतारने के बाद खाते हैं. जो बिल्कुल गलत है. सेब के छिलकों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. 

1- सेब में आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है. अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो रोजाना सुबह नाश्ते में एक सेब का सेवन करें. ऐसा करने से आपके शरीर में  खून की कमी दूर हो जाएगी. 

2- शुगर पेशेंट के लिए भी सेब का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. सेब  को छिलके सहित खाने से शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है. 

3- अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आज से ही  सेब खाना शुरु कर दें. सेब मोटापा कम करने के साथ-साथ डायबिटीज ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है. 

4- सेब में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है. रोजाना एक सेब का सेवन करने से याददाश्त तेज हो जाती है. 

5- आज के समय में ज़्यादातर लोगों में कैंसर की बीमारी सुनने को मिलती है. रोजाना सेब का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने का खतरा कम हो जाता है. सेब में भरपूर मात्रा में कैल्शियम एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो कैंसर की बीमारी के खतरे को कम करते हैं.

 

इन लोगों को नहीं करना चाहिए पपीते का सेवन

पैर भी बता सकते हैं सेहत का हाल

इन कारणों से हो सकती है महिलाओं को किडनी से जुड़ी समस्याएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -