मकर संक्रांति से जुडी हैं यह पौराणिक घटनाएं
मकर संक्रांति से जुडी हैं यह पौराणिक घटनाएं
Share:

इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी के दिन मनाया जाने वाला है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और इसी के चलतेयह त्योहार संपूर्ण भारत में भिन्न-भिन्न रूप में मनाया जाता है। इस दिन खरीफ की फसलें कट चुकी होती हैं और खेतों में रबी की फसलें लहलहा रही होती हैं। आप सभी को बता दें कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और इस दिन कई पौराणिक घटनाएं भी घटी थी।

* कहा जाता है मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के लिए इस दिन तर्पण किया था इसलिए मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों का गंगाजल, अक्षत, तिल से श्राद्ध तर्पण किया था। तब से माघ मकर संक्रांति स्नान और मकर संक्रांति श्राद्ध तर्पण की प्रथा आज तक प्रचलित है। ऐसे में कपिल मुनि के आश्रम पर जिस दिन मातु गंगे का पदार्पण हुआ था, वह मकर संक्रांति का दिन था। पावन गंगा जल के स्पर्श मात्र से राजा भगीरथ के पूर्वजों को स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी। कपिल मुनि ने वरदान देते हुए कहा था, 'मातु गंगे त्रिकाल तक जन-जन का पापहरण करेंगी और भक्तजनों की सात पीढ़ियों को मुक्ति एवं मोक्ष प्रदान करेंगी। गंगा जल का स्पर्श, पान, स्नान और दर्शन सभी पुण्यदायक फल प्रदान करेगा।'


* कहा जाता है इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत करके युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। इसी के साथ उन्होंने सभी असुरों के सिरों को मंदार पर्वत में दबा दिया था। इस वजह से यह दिन बुराइयों और नकारात्मकता को खत्म करने का दिन भी माना जाता है।

* विष्णु धर्मसूत्र में कहा गया है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं स्व स्वास्थ्यवर्द्धन तथा सर्वकल्याण के लिए तिल के छः प्रयोग पुण्यदायक एवं फलदायक होते हैं- तिल जल से स्नान करना, तिल दान करना, तिल से बना भोजन, जल में तिल अर्पण, तिल से आहुति, तिल का उबटन लगाना।

* रामायण काल से भारतीय संस्कृति में दैनिक सूर्य पूजा का प्रचलन चला आ रहा है। आप सभी को बता दें कि राम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा नित्य सूर्य पूजा का उल्लेख मिलता है।

मकर संक्रांति के दिन घर में इस जगह रख दें कौड़ियां, चमक उठेगी किस्मत

14 या 15 जनवरी आखिर कब है मकर संक्रांति, जानिए यहाँ सही मुहूर्त

इन 4 राशिवालों के लिए बहुत बुरी होगी मकर संक्रांति, हो सकती है दुर्घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -