इन 4 राशिवालों के लिए बहुत बुरी होगी मकर संक्रांति, हो सकती है दुर्घटना
इन 4 राशिवालों के लिए बहुत बुरी होगी मकर संक्रांति, हो सकती है दुर्घटना
Share:

धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति का त्यौहार उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है। ऐसे में साल 2022 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाने वाला है। जी दरअसल यह वही दिन है जब सूर्य बुध राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस वजह से इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है। हालाँकि इस बार मकर संक्रांति पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य के मकर में प्रवेश करने से पहले ही यहां शनि देव विराजमान हैं। आप सभी को बता दें कि मकर राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, और इस योग को शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि और सूर्य एक दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। इसके चलते 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज हम आपको उन्ही राशिवालों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कन्या राशि- आज आपको सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। आपको पेट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा आपको अपने हर कार्य में सावधानी रखनी है। इसी के साथ वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आज माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।'

वृषभ राशि- आज नवें भाव में सूर्य की मौजूदगी परिवार की सुख शांति में ग्रहण लगाएगी। आपके पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। इसके अलावा परिवार में व्यर्थ में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- आज अष्टम भाव में सूर्य और शनि के एक साथ होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। इसी के साथ आपको अपने सभी कार्यो में सावधानी बरतनी है।

धनु राशि- यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आपके परिवार में तनाव का माहौल आपको परेशान करता रहेगा। इसके अलावा आपके संचित धन में कमी आएगी। इसके अलावा पेट या ब्लड प्रेशर से संबंंधित समस्या होगी। अगर आप शनि और सूर्य ग्रह से संबंधित कोई व्यापार करते हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर संक्रांति के दिन भूल से भी ना करें यह काम

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान और पहने कपड़े, मिलेगा बड़ा लाभ

माघ मेले पर कोरोना का ग्रहण, प्रयागराज में मिले 38 नए संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -