मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएं टेस्टी तिल चिक्की, यहाँ जानिए रेसिपी
मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएं टेस्टी तिल चिक्की, यहाँ जानिए रेसिपी
Share:

मकर संक्रांति यानी पतंगबाजी त्यौहार के दिन विशेष तौर पर तिल का सेवन किया जाता है। इस दिन विशेष रूप से तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। अलग-अलग प्रदेशों में मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न व्यंजनों को खाने का चलन है। इस दिन कहीं खिचड़ी खाई जाती है तो कहीं तिल से बनीं चीजें (Til Recipe) तो कहीं दही-चूरा का सेवन किया जाता है। हालांकि, इस दिन तिल खाने की अधिक अहमियत होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है तिल से बनने वाली चिक्की की रेसिपी...

तिल चिक्की के लिए सामग्री:-
तिल
देसी घी
गुड़

तिल चिक्की बनाने की विधि:-
सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। अब इसमें तिल को भून लें। इसे भूनने के लिए निरंतर चलाते रहें, नहीं तो ये जल सकता है। फिर एक प्लेट में तिल को हल्का लाल करके रख दें। इसके बाद फिर से गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पहले घी डालें तथा फिर गुड़ को भी डालकर अच्छे से पिघला लें। इसे पिघलाने के बाद इसमें भुना हुआ तिल डालकर अच्छे से मिश्रित कर लें। अब एक बड़ी थाली लें। उसमें घी फैलाते हुए लगा दें। अब मिश्रण को लें तथा किसी रोलिंग पिन या बेलने से पतले या मोटी परत की भांति बेल लें। अब इसे अपनी मर्जी के अनुसार, डिजाइन में कट कर लें। इसके बाद ठंडा करने के लिए छोड़ दें। ठंडा हो जाने के बाद ये पूरी तरह से सेट हो जाएगा। आप अब इस तिल चिक्की का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि तिल चिक्की को गुड़ की तिल चिक्की भी बोला जाता है। गुड़ अपने आप में बहुत मीठा होता है, इसलिए चीनी डालने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप इसमें चीनी डालेंगे तो इसका स्वाद खराब हो सकता है।

राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग पर इस दिन होगी सुनवाई

13 या 14 कब है लोहड़ी पर्व? यहाँ जानिए मुहूर्त और महत्व

जोशीमठ में तेजी से बढ़ता जा रहा है संकट, आर्मी बेस की कई इमारतों में भी आई दरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -