भिंड जिला जेल में बड़ा हादसा, 22 कैदी गंभीर रूप से घायल
भिंड जिला जेल में बड़ा हादसा, 22 कैदी गंभीर रूप से घायल
Share:

भिंड: आज शनिवार की सुबह मध्यप्रदेश से क बड़े हादसे की खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के भिंड जिले में एक बहुत ही भयानक और बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के तहत जिला जेल में हुई एक घटना में 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमे से आठ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

इसी के साथ मिली जानकारी के तहत बाकी के सभी कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना को आज यानी शनिवार सुबह की बताया जा रहा है। भिंड जिला जेल में बैरक नंबर दो और 7 भरभरा कर गिर गई और इससे इन बैरकों में सो रहे 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही यह जानकारी अधिकारियों को मिली उन्होंने सभी को मलबों के अंदर से रेस्क्यू किया और जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में इस समय सभी का उपचार जारी है। खबरें यह भी है कि अब तक किसी कैदी की मौत नहीं हुई है और ना ही ऐसी कोई खबर सामने आई है। इस घटना को आज यानी शनिवार सुबह 5:30 बजे की बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दूसरी तरफ भिंड की सेंट्रल जेल काफी पुरानी बताई जाती है और शहर के बीचो-बीच बनी इस जेल के कई भवन जर्जर हो गए हैं और किसी का भी कोई भरोसा नहीं है!

बुडापेस्ट में कंगना ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार

सीरियल शूटिंग के दौरान अंकिता लोखंडे ने किया कुछ ऐसा की फैंस भी हुए इंप्रेस

15 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी को 20 साल की कैद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -