बॉयफ्रेंड संग विवाह के बंधन में बंधी मैथिली
बॉयफ्रेंड संग विवाह के बंधन में बंधी मैथिली
Share:

मलयालम अभिनेत्री मैथिली 28 अप्रैल, 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संपत संग विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल की शादी गुरुवयूर मंदिर में संपन्न हुई,  जहां से दोनों की वेडिंग फोटोज इंटनरेट पर खूब चर्चाओं में बनी हुई है।

फोटोज में देखा जा सकता मैथिली अपनी शादी में सुनहरी और व्हाइट साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही है। इस लुक को अभिनेत्री ने ग्रीन चूड़ियों और साड़ी से मैचिंग ज्वेलरी के साथ पूरा कर रखा है। वहीं उनके दूल्हे भी ऑफ व्हाइट शर्ट और धोती में परफेक्ट ग्रूम दिखाई दे रहे है।  विवाह में कपल ने एक दूसरे को गुलाबी फूलों की वरमाला पहनाई, जिसमें उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए। एक साथ पोज देता कपल बहुत प्यारा दिखाई दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राइटी बालचंद्रन, जिसे मैथिली के नाम से पहचाना जाता है, मलयालम मूवी इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने 2009 में सुपरहिट मूवी पलेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकथिंते कथा से सुपरस्टार ममूटी के साथ एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। अपनी पहली मूवी के उपरांत मैथिली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लोगों का खूब दिल भी जीत लिया है।

सोनू सूद के दीवाने फैन का अनोखा कारनामा, बाइक की नंबर प्लेट पर बना दिया एक्टर का स्केच

काजल नहीं बल्कि ये एक्टर चिरंजीवी की फिल्म में आएगी नज़र

राम गोपाल ने की किच्चा सुदीप की इस मूवी की सरहाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -