घर में बनाए रखना है सुख शांति, तो इन्हे दान देना अभी से शुरू करें
घर में बनाए रखना है सुख शांति, तो इन्हे दान देना अभी से शुरू करें
Share:

हिन्दू धर्म में दान को एक महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। पुराणों में दान को लेकर बहुत सी बातों का उल्लेख भी मिलता है। दान मानव जीवन में जहां सुख-शांति को स्थापित करते हैं, वहीं आपकी कई समस्याओं का निवारण भी करते हैं। आज हम आपसे इसी दान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार से हम दान के माध्यम से जीवन कि समस्या का अंत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार का दान आपकी कौन सी समस्या का निवारण कर सकता है?

किसी गरीब व्यक्ति को घर दान देने से उस व्यक्ति को जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है और उस व्यक्ति के घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है।

बीमार व्यक्ति को दवाइयां दान करने से बीमारियों से हमारी रक्षा होती है। ऐसा करने से घर के किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी विकार नहीं होते हैं।

चांदी का दान करने से व्यक्ति को सुंदरता मिलती है। माना जाता है कि चांदी दान करने से व्यक्ति का चेहरा चांद की तरह चमकने लगता है।

जिस महिला को संतान प्राप्ति का सुख नहीं मिलता उसे तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

सोना दान करने से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है। सोना दान करने से उस व्यक्ति को स्वास्थ्य विकार नहीं होते हैं।

 

राशि के अनुसार पेड़-पौधों के माध्यम से करें समस्याओं का समाधान

बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें राशि के अनुसार यह उपाय

धोखा मिलने से पहले कुछ ऐसे सपने आते हैं रात में

ऐसी उंगलियो वाले लोग प्राप्त करते हैं मान-सम्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -