ये है जनसंख्या बढ़ने के प्रमुख कारण, हर इंसान के लिए जानना जरूरी
ये है जनसंख्या बढ़ने के प्रमुख कारण, हर इंसान के लिए जानना जरूरी
Share:

बढ़ती जनसंख्या दुनियाभर के लिए एक बड़ी और गंभीर समस्या है। हर साल 11 जुलाई का दिन विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह समस्या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में व्याप्त है। जनसंख्या वृद्धि को रोकना हर एक मानव का कर्त्तव्य है। हालांकि इसे रोकने से पहले इसकी वृद्धि के कारणों को जानना भी जरूरी है। तो आइए जानें उन कारणों के बारे में जिनके कारण जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। 

- जब जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो जाती है, तो स्वाभाविक है कि जनसंख्या में वृद्धि होगी।  

- यौन शिक्षा का अभाव भी जनसंख्या बढ़ने का एक अहम कारण है।  

- भारत समेत कई ऐसे देश है, जहां आज भी बेहद कम उम्र में युवाओं का विवाह करा दिया जाता है और अज्ञानवश शादी के बाद वे जल्द बच्चे पैदा कर लेते हैं। कम उम्र में शादी होने से गर्भधारण करने की अवधि में भी इजाफ़ा हो जाता है। कुछ लोगों का यह मानना भी है कि घर में जितने अधिक लोग होंगे घर में कमाई भी उतनी ही अधिक होगी। इसके साथ ही कुछ लोग इस बात पर भी जोर अधिक देते हैं कि ज्यादा बच्चे होने से बुढ़ापे में उनकी देखभाल अच्छे से हो सकेगी। 

- सुरक्षित सेक्स न करना भी इसक एक प्रमुख कारण है। कई लोग पैसों की तंगी या उत्तेजना को देखते हुए निरोध का इस्तेमाल नहीं करते है, जिससे कि बाद में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। 

- बेटों के चक्कर में कई लोगों को अधिक संतान की प्राप्ति हो जाती है। क्योंकि हर किसी को अपने परिवार को आगे बढ़ने के लिए कम से कम एक बेटे की आवश्यकता अवश्य रहती है। 

 

 

इन शहरों की आबादी है दुनिया में सबसे अधिक, जानिए किन देशों का नाम है शामिल

बच्चे पैदा करने में सबसे आगे हैं ये 5 देश, जहाँ रहते हैं दुनिया के 43 फीसदी लोग

इंसान को ख़तरें में डाल रहा इंसान, जानिए जनसंख्या को रोकना है कितना जरूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -