आर्थिक सर्वे 2018-19: 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
आर्थिक सर्वे 2018-19: 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
Share:

नई दिल्‍ली : संसद के उच्च सदन में गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट से पहले आर्थिक सर्वे 2018-19 पेश किया. आर्थिक सर्वे में वर्ष 2019-20 में तेल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रोथ बेहतर रहने की आशा की गई है. इस आर्थिक सर्वे की मुख्‍य बातें :

1. वित्‍तीय वर्ष 19-20 में ग्रोथ बेहतर रहने की आशा.
2. वित्‍तीय वर्ष 19-20 में जीडीपी विकास दर 7% रहने की संभावना
3. वित्‍तीय वर्ष 19-20 में निवेश बढ़ने की संभावना.
4. कच्चे तेल की कीमतों में कमी के आसार
5. 2018 से ही ग्रामीण विकास ने गति पकड़ी और आगे बढ़ने की उम्मीद 
6. मांग बढ़ने से निवेश में तेजी आएगी.
7. पिछले 5 वर्ष में 7.5% की औसत जीडीपी विकास दर
8. तेल कीमतों की कमी से तेल की खपत बढ़ेगी
9. ग्लोबल ट्रेड टेंशन का निर्यात पर असर होगा
10. वित्‍तीय वर्ष 2025 तक जीडीपी विकास दर 8% बरकरार रखने की आवश्यकता
11. वित्‍तीय वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने का टारगेट
12. NBFC सेक्टर में दबाव का ग्रोथ पर प्रभाव
13. FY20 में इकोनॉमी के लिए कई वित्तीय चुनौतियां
14. वित्‍तीय वर्ष 19-20 में इकोनॉमी के लिए कई वित्तीय चुनौतियां. धीमी ग्रोथ, जीएसटी, कृषि योजनाओं का प्रभाव पड़ेगा
15.वित्‍तीय वर्ष 2021 में 3% वित्तीय घाटे का टारगेट 
16. वित्‍तीय वर्ष 19-20 ग्रोथ धीमी रही तो राजस्व पर प्रभाव पड़ेगा. 

बजट 2019: आज सदन में पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वे, जानिए क्या है बजट से संबंध

सवर्ण आरक्षण से कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, लेकिन क्या बजट बढ़ाएगी सरकार ?

मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट, क्या इन चुनौतियों से निपट पाएंगी वित्त मंत्री ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -