मिड साइज एसयूवी कारों की सेलिंग में सबसे आगे निकली महिंद्रा की ये नई कार
मिड साइज एसयूवी कारों की सेलिंग में सबसे आगे निकली महिंद्रा की ये नई कार
Share:

इंडिया में मिड-साइज SUV सेगमेंट का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, निरंतर इसकी लोकप्रियता देखने के लिए मिल रही है। ग्राहक मिड साइज SUV खरीदने में दिलचस्पी भी दिखाने लगे है। वहीं महिंद्रा Mahindra XUV700 इंडियन कस्टमर की पहली पसंद के रूप में पेश की जा चुकी है। कंपनी के बिक्री चार्ट का कहना है कि मई 2022 में XUV700 की 5,069 गाड़ियां सेल किया जा रहा है। इस माह कार की बिक्री में 12.79 प्रतिशत की वृद्धि देखने के लिए मिली है। आपको बता दें कि महिंद्रा ने XUV700 को बीते वर्ष सितंबर महीने में पेश कर दी थी। 

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि XUV700 अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए बिक्री के मामले सबसे आगे निकल चुकी है। Tata Harrier और Safari इसकी कॉम्पेटिटर भी थी। जारी रिपोर्ट में मई 2022 में सभी गाड़ियों की 11,738 यनिट्स को सेल किया गया था। वहीं महिन्द्रा ने अकेले XUV700 की 5069 यूनिट को सेल कर दिया था। जिसके उपरांत  Harrier और सफारी ने संयुक्त रूप से मिलकर 5036 यूनिट की सेल की गई थो। जबकि हेक्टर और हेक्टर प्लस के 1633 यूनिट को ही बेचा गया। इतना ही नहीं बीते वर्ष मई 2021 में सभी कंपनियों ने 4,127 यूनिट्स सेल की गई है। इनमे से Harrier और सफारी के 2896 यूनिट शामिल हैं। वहीं हेक्टर और हेक्टर प्लस ने 1231 यूनिट को सेल किया गया था।

महिन्द्रा ने बेचे XUV700 के 4,494 यूनिट- खबरों का कहना है कि अप्रैल 2022 में सभी कंपनियों ने टोटल 10,798 यूनिट्स को सेल किया था। इस बीच XUV700 की  4,494 गाड़ियां बिकी, जबकि Harrier और सफारी के कुल 4856 यूनिट बिकी। अप्रैल माह  में बेचे गए वाहनों में महिन्द्रा XUV700 की हिस्सेदारी 41.62 प्रतिशत थी। वहीं मई 2022 में भले ही XUV700 की टाटा हैरियर और सफारी की संयुक्त बिक्री से सिर्फ 33 यूनिट को अधिक सेल किया गया हो, लेकिन ये हैरियर और सफारी द्वारा संयुक्त रूप से मई 2021 में बेची गई 2,896 यनिट्स की तुलना में 73।90 प्रतिशत अधिक थीं। गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में हैरियर और सफारी की 4,856 गाड़ियों को ही सेल किया गया था।

जुलाई माह के इस दिन लॉन्च होने जा रही है TVS की नई बाइक

यदि हो गए है आप भी जिद्दी दागों से परेशान तो आज ही घर लेकर आएं ये वाशिंग मशीन

यदि आप भी है महंगी कारों के है शौक़ीन तो इस बारें में जरुर जान लें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -