आमजन के दिलों पर राज करने आ रही महिंद्रा की नई कार
आमजन के दिलों पर राज करने आ रही महिंद्रा की नई कार
Share:

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra का SUV सेगमेंट की कारों के निर्माण में एक अलग ही दबदबा देखने के लिए मिलने लगा है। इंडिया में इस कंपनी की दमदार SUV's जैसे- Mahindra XUV700 और Mahindra Thar आदि देखने के लिए मिल रही है। इनकी सेल भी अच्छी खासी है। इन SUV कारों के मध्य Mahindra Bolero का छोटे शहरों में एक अलग ही रुतबा देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही Bolero एक ऐसी SUV है, इसमें आपको बेहतर लुक और बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलते हैं और यह आम आदमी के दिलों पर राज भी करती है।

सिटिंग के केस में बोलेरो में 7 व्यक्ति बिना किसी दिक्कत के बैठ सकते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर 9 व्यक्तियों को भी इस SUV में बिठाया जाने वाला है । तो चलिए, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mahindra Bolero Neo के सभी वेरिएंट्स के मूल्य और माइलेज के बारे में डिटेल से जानकारी देने जा रहे है।

प्राइस एंड फीचर्स: Mahindra Bolero Neo आपको इंडिया में N4, N8, N10 और N10(O) जैसे 4 ट्रिम लेवल के 5 वेरिएंट्स में देखने के लिए मिल रहे है। Bolero Neo में 1493CC का डीज़ल इंजन भी प्रदान किया जा रहा है, जो 100bhp तक की पॉवर को उत्पन्न करने में सक्षम है। इस 7-सीटर SUV की कीमत 9.29 लाख रुपये से लेकर 11.78 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। इस SUV को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जा चुका है। Mahindra Bolero Neo में आपको 17।29 kmpl तक का माइलेज देखने के लिए मिल रहा है। Bolero Neo में आपको हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर पार्किंग सेंसर, इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डुअल एरयबैग सहित कई जबरदस्त और सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले है। 

Base Price of Bolero Neo: Mahindra Bolero Neo के सभी वेरिएंट और उनकी कीमत के सन्दर्भ में बात की जाए तो बेस मॉडल Mahindra Bolero Neo N4 आपको 9.29 लाख रुपये के मूल्य में, 17.29 kmpl तक के माइलेज के साथ आ रही है। Mahindra Bolero Neo N8 की कीमत की बात करें तो यह 10 लाख रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Mahindra Bolero Neo N10 आपको 11.00 लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली है। जिसका टॉप मॉडल Mahindra Bolero Neo N10 Optional 11.78 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। दी गई सभी मूल्य एक्स शोरूम का बताया जा रहा है।

अप्रैल माह में इन कारों की हुई सबसे अधिक बिक्री

अब बिना पेट्रोल के भी कई किलोमीटर तक चलेगी ये गाड़ी, जानिए कैसे...?

इन स्कूटर पर मिलेगा अब तक शानदार फीचर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -